Saurabh Pandey | September 23, 2026 | 05:50 PM IST | 2 mins read
हरियाणा एनएमएमएस स्कॉलरशिप आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली : राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) हरियाणा द्वारा नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) परीक्षा 2026-27 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 24 सितंबर से भरे जाएंगे, वहीं आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर तक है।
शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के सरकारी और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का चयन कर उनके शैक्षिक विकास में आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
हरियाणा एनएमएमएस स्कॉलरशिप परीक्षा के लिए आवेदन करते समय विद्यालय के प्राचार्यों को यह सुनिश्चित करना होगा कि-
हरियाणा राज्य में इस योजना के अंतर्गत कुल 2,337 पात्र विद्यार्थियों का चयन करने के लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाती है। इस छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के दौरान 1,000 रुपये प्रति माह (12,000 रुपये वार्षिक) की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
हरियाणा एनएमएमएस स्कॉलरशिप के लिए परीक्षा 29 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक प्रश्न एक अंक अंक का होगा। सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे।
हरियाणा एनएमएमएस स्कॉलरशिप परीक्षा के दो भाग होंगे-
भाग 1 - मानसिक योग्यता परीक्षा (Mental Ability Test) - इस भाग में विद्यार्थियों की मानसिक योग्यता (तर्क, विश्लेषण, संश्लेषण आदि) को जांचने के लिए बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें कुल 90 प्रश्न होंगे जो कि प्रत्येक एक-एक अंक का होगा। सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे।
भाग 2 - बौद्धिक योग्यता परीक्षा (Scholastic Ability Test) - इस भाग में निम्नलिखित विषयों से 90 प्रश्न पूछे जाएंगे-