LiveTrusted Source Image

CBSE Exam Dates 2027 Live: सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं प्राइवेट फॉर्म कब भरे जायेंगे? बोर्ड डेटशीट कब आएगी?

Saurabh Pandey | September 22, 2026 | 11:00 AM IST | 1 min read

सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं की डेटशीट जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। डेटशीट में विषयवार शेड्यूल, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य विवरण शामिल होंगे।

सीबीएसई की डेट शीट स्कूलों को अपनी एकेडमिक और एडमिनिस्ट्रेटिव गतिविधियों को व्यवस्थित करने में भी मदद करेगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
सीबीएसई की डेट शीट स्कूलों को अपनी एकेडमिक और एडमिनिस्ट्रेटिव गतिविधियों को व्यवस्थित करने में भी मदद करेगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जल्द ही एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी किए जाने की उम्मीद है। पिछले वर्ष सीबीएसई ने 24 सितंबर, 2025 को परीक्षा की संभावित डेट शीट जारी की थी।

सीबीएसई कक्षा 10 और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 टाइम टेबल पीडीएफ में विषयवार परीक्षा तिथियां, समय, छात्रों के लिए दिशानिर्देश और अन्य विवरण शामिल होंगे। सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 में उपस्थित होने वाले छात्रों को बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में 33% अंक प्राप्त करने होंगे।

cbse private candidate form 2027 : प्राइवेट आवेदन के लिए पात्रता

  1. वे छात्र जो पिछली बार की परीक्षा में एक या अधिक विषयों में पास नहीं हो पाए थे।
  2. वे छात्र जिन्होंने स्कूल छोड़ दिया था और अब बिना स्कूल गए 10वीं कक्षा पूरी करना चाहते हैं।
  3. दूसरे राज्यों के रेगुलर स्कूल छोड़ने वाले छात्र सीधे अप्लाई नहीं कर सकते; उनके पास पहले से बोर्ड में रजिस्ट्रेशन का रिकॉर्ड होना जरूरी है।
  4. वे छात्र जो पहली बार प्राइवेट कैंडिडेट के तौर पर परीक्षा दे रहे हैं और परीक्षा वाले साल की 1 अप्रैल तक 14 साल के हो चुके हैं (जैसे, 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 1 अप्रैल, 2027 तक)।

Also read CBSE LOC 2026-27: सीबीएसई कक्षा 10-12 मुख्य परीक्षा के लिए एलओसी जमा करने का शेड्यूल जारी, शुल्क जांचें

cbse Exam: वर्ष 2026 के आंकड़े

इस वर्ष, सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.70% रहा, जिसमें 24 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में लगभग 18.57 लाख छात्र उपस्थित हुए और उत्तीर्ण प्रतिशत 85.20% रहा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

सीबीएसई की डेट शीट स्कूलों को अपनी एकेडमिक और एडमिनिस्ट्रेटिव गतिविधियों को व्यवस्थित करने में भी मदद करेगी, जिसमें परीक्षा और मूल्यांकन कार्यों के लिए शिक्षकों की तैनाती भी शामिल है।

September 22, 2026 | 11:00 AM IST

cbse private candidate form 2027: परीक्षा शुल्क विवरण

शुल्क विवरण
परीक्षा शुल्क
बेस शुल्क (5 विषयों तक)
1,600 रुपये
प्रत्येक अतिरिक्त विषय
320 रुपये
प्रति विषय प्रैक्टिकल शुल्क
160 रुपये
नेपाल के उम्मीदवारों के लिए शुल्क
5,000 रुपये (5 विषय)
भारत/नेपाल से बाहर के उम्मीदवारों के लिए शुल्क
11,000 रुपये (5 विषय)

September 22, 2026 | 10:48 AM IST

cbse Sample Paper: सैंपल पेपर जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं 2027 के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। इन्हें देखकर छात्र मार्किंग स्कीम, वेटेज और महत्वपूर्ण चैप्टर्स को समझ सकते हैं।

September 22, 2026 | 10:45 AM IST

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा शेड्यूल जल्द

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जल्द ही एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी किए जाने की उम्मीद है। पिछले वर्ष सीबीएसई ने 24 सितंबर, 2025 को परीक्षा की संभावित डेट शीट जारी की थी।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications