BITSAT 2024 Session 2: बिटसैट सत्र 2 के लिए आवेदन सुधार विंडो आज bitsadmission.com पर खुली, कल अंतिम तिथि
Abhay Pratap Singh | June 11, 2024 | 02:48 PM IST | 2 mins read
बिटसैट सत्र 2 आवेदन फॉर्म में पंजीकृत उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bitsadmission.com के माध्यम से 12 जून तक सुधार कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस पिलानी (बिट्स पिलानी) ने आज यानी 11 जून को बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट 2024 के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी है। बिटसैट 2024 आवेदन सुधार लिंक केवल सत्र 2 के लिए नए सिरे से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए सक्रिय है।
बिटसैट सत्र 2 आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार बिट्स पिलानी की ऑफिशियल वेबसाइट bitsadmission.com पर जाकर आवश्यक सुधार कर सकते हैं। बिटसैट सत्र 2 आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। BITSAT 2024 सत्र 2 आवेदन सुधार विंडो 12 जून शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।
BITSAT 2024 सत्र 2 आवेदन फॉर्म में नाम, फोन नंबर, ईमेल आईडी और पता में बदलाव करने की अनुमति उम्मीदवारों को नहीं है। हालाँकि, कैंडिडेट अपने पिता का नाम, माता का नाम, कक्षा, फोटो एवं हस्ताक्षर, जाति एवं आय प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी और सब-कैटेगरी जैसे विवरणों को संशोधित कर सकते हैं।
बिट्स पिलानी के अनुसार, “जिन अभ्यर्थियों ने 16 अप्रैल 2024 से पहले दोनों सत्रों के लिए एक साथ आवेदन किया है, वे 14 जून 2024 की सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपने बिटसैट-2024 सत्र-2 आवेदन पत्र में ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं।”
BITSAT 2024 सत्र 2 परीक्षा 24 जून से 28 जून तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार 18 जून दोपहर 12 बजे से 19 जून शाम 5 बजे तक अपना परीक्षा शहर आवंटित करने के साथ ही परीक्षा तिथि और स्लॉट आरक्षित कर सकते हैं। पंजीकृत उम्मीदवार 21 जून से BITSAT 2024 हाल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
BITSAT 2024 Session 2 Application Form: कैसे सुधार करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपने BITSAT 2024 आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
- बिट्स पिलानी की आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘BITSAT-2024 Session-2 Correction Window’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद, BITSAT 2024 सत्र 2 आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार करें।
- आवेदन फॉर्म में किए गए बदलावों को सेव करें और पेज डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’