BITSAT Session 1 Result 2024: बिटसैट सत्र-1 परिणाम आज होगा जारी, टाई ब्रेक्रिंग नियम और लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | June 4, 2024 | 08:48 AM IST | 2 mins read
बिटसैट 2024 सत्र-1 परीक्षा बिट्स पिलानी, गोवा और हैदराबाद स्थित परिसरों में पेश किए जाने वाले कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस पिलानी आज यानी 4 जून को सत्र-1 के लिए बिट्स प्रवेश परीक्षा परिणाम 2024 घोषित करेगा। बिटसैट चरण-1 परीक्षा 2024 में उपस्थित छात्र बिट्स पिलानी की वेबसाइट bitsadmission.com पर जाकर बिटसैट 2024 रिजल्ट देख सकेंगे।
BITSAT 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी। बिटसैट एग्जाम 2024 में सफल उम्मीदवार BITSAT 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।
बिटसैट सत्र-1 2024 प्रवेश परीक्षा 20 मई से 24 मई तक आयोजित की गई थी। हालाँकि, 28 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तीन घंटे की अवधि के लिए वैध कारणों से परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों के लिए एक अतिरिक्त BITSAT परीक्षा स्लॉट आरक्षित किया गया था।
Also read ICSE, ISC 2024 Rechecking Result: आईसीएसई, आईएससी रीचेक परिणाम cisce.org पर जारी, ऐसे करें चेक
BITSAT 2024 Result: टाई ब्रेकिंग नियम
बिटसैट स्कोर में दो या दो से अधिक समान अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के लिए निम्नलिखित टाई-ब्रेकिंग नियम लागू किया जाएगा:
- गणित, जीव विज्ञान में अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को उच्च रैंक मिलेगी।
- इसके बाद, भौतिकी में अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को उच्च रैंक दी जाएगी।
- यदि फिर भी बराबरी बनी रहती है तो, रसायन विज्ञान में अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को उच्च रैंक मिलेगी।
- इसके बाद भी बराबरी बनी रहती है, तो कक्षा 12वीं में प्राप्त पीसीबी, पीसीएम अंकों का उपयोग बराबरी को हल करने के लिए किया जाएगा।
BITS Pilani Session 2 Registration 2024: पंजीकरण शुरू
बिट्स पिलानी सत्र-2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कैंडिडेट अंतिम तिथि 8 जून तक बिट्स पिलानी चरण-2 आवेदन पत्र भर सकते हैं। BITSAT 2024 सत्र-2 का आयोजन 24 जून से 28 जून तक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, बिट्स 2024 डायरेक्ट एडमिशन (बोर्ड टॉपर्स) के लिए आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 25 जून तय की गई है। BITSAT 2024 के दोनों सत्रों में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम स्कोर के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल