BITSAT City Intimation Slip 2024: बिटसैट सिटी इंटीमेशन स्लिप कल होगी जारी, लिंक और परीक्षा पैटर्न जानें
Abhay Pratap Singh | May 2, 2024 | 01:39 PM IST | 2 mins read
BITSAT 2024 सत्र 1 परीक्षा 20 से 24 मई तक आयोजित की जाएगी, जबकि BITS HD 2024 एग्जाम 19 मई को आयोजित होगी।
नई दिल्ली: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस पिलानी (बिट्स पिलानी) कल यानी 3 मई को बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट 2024 (बिटसैट 2024) के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com के माध्यम से बिटसैट 2024 शहर सूचना पर्ची देख सकेंगे।
बिटसैट सिटी इंटीमेशन स्लिप 2024 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। BITSAT 2024 सत्र 1 परीक्षा 20 से 24 मई तक आयोजित की जाएगी। वहीं, BITS HD 2024 एग्जाम 19 मई को आयोजित होगी।
BITSAT 2024 शहर सूचना पर्ची के माध्यम से उम्मीदवार आवंटित परीक्षा केंद्र शहर की जांच कर सकते हैं। बिटसैट एग्जाम शुरू होने से कुछ दिन पहले संस्थान द्वारा बिटसैट एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। बिटसैट हाल टिकट 2024 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
बिटसैट सिटी स्लिप 2024 जारी होने के बाद उम्मीदवार 6 मई से 10 मई के बीच बिटसैट 2024 के लिए परीक्षा तिथि और स्लॉट का चयन कर सकते हैं। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट 2024 में शामिल होने वाले कैंडिडेट अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Also read NERIST NEE Admit Card 2024: एनईआरआईएसटी एंट्रेंस एग्जाम के लिए हाल टिकट जारी, 11 और 12 मई को परीक्षा
BITSAT बीटेक पेपर में चार खंड फिजिक्स, केमिस्ट्री, इंग्लिश प्रोफिशिएंसी, लॉजिकल रिजनिंग और मैथमेटिक्स को शामिल किया गया है। BITSAT 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। बिटसैट परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में होगी। BITSAT 2024 बीटेक पेपर में कुल 130 प्रश्न होंगे।
बिटसैट एग्जाम 2024 में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 3 अंक दिए जाएंगे। जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। बिटसैट एग्जाम 2024 तीन घंटे यानी 180 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
BITSAT 2024: क्या है?
बिट्स पिलानी, पिलानी, गोवा और हैदराबाद में स्थित अपने परिसरों में एकीकृत प्रथम डिग्री (बीई, बी.फार्मा और एमएससी) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए बिटसैट एकमात्र ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा है। इसके अलावा बिट्स पिलानी द्वारा एमई/ एमफॉर्मा/ एमबीए और डॉक्टरेट कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’