BITS Law Admission 2026: बिट्स लॉ स्कूल में बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी प्रोग्राम के लिए प्रवेश शुरू, आवेदन करें
Abhay Pratap Singh | September 1, 2025 | 09:11 PM IST | 2 mins read
बिट्स लॉ स्कूल 5 वर्षीय एकीकृत बीए एलएलबी (ऑनर्स) प्रोग्राम में 120 सीटों पर और बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) कार्यक्रम में 60 सीटों पर छात्र-छात्राओं को प्रवेश देता है।
नई दिल्ली: बिट्स लॉ स्कूल (BITS Law School) मुंबई ने शैक्षणिक वर्ष 2026 के लिए बिट्स 5-वर्षीय लॉ कार्यक्रमों के लिए प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bitslawschool.edu.in पर जाकर बिट्स लॉ एडमिशन टेस्ट 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
क्लैट, AILET, SLAT, MHCET Law, LNAT, या BITSLAT जैसी मान्यता प्राप्त लॉ प्रवेश परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर लॉ कार्यक्रमों में दाखिला दिया जाएगा। साथ ही, आवेदक न्यूनतम 45% अंकों में कक्षा 12वीं पास हो। बिट्स लॉ स्कूल 5 वर्षीय बीए एलएलबी ऑनर्स और बीबीए एलएलबी ऑनर्स कार्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करता है।
बिट्स लॉ स्कूल की वैकल्पिक प्रवेश परीक्षा बिट्स लॉ एडमिशन टेस्ट (BITSLAT) है, जिसका आयोजन ऑनलाइन मोड में एक घंटे की अवधि के लिए किया जाता है। कक्षा 12वीं के परिणाम या अन्य प्रवेश परीक्षाओं के अंकों का इंतजार कर रहे छात्र भी BITSLAT 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बिट्स लॉ एडमिशन टेस्ट छात्रों का मूल्यांकन उनकी तर्क क्षमता, मौखिक कौशल, बारीकियों पर ध्यान और बहुविकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से विषय ज्ञान के आधार पर करती है। बिट्स लॉ कई प्रकार की छात्रवृत्तियां प्रदान करता है, जिनमें जीडी बिड़ला, केके बिड़ला और सरला बिड़ला लॉ अध्ययन छात्रवृत्तियां शामिल हैं।
बिट्स लॉ स्कूल 2026 में छात्रों को कई विशेषज्ञताओं के लिए प्रवेश दिया जा रहा है, जिनमें प्रौद्योगिकी एवं मीडिया कानून, कॉर्पोरेट एवं वित्तीय कानून, मनोरंजन एवं खेल कानून और वैकल्पिक विवाद समाधान एवं मध्यस्थता शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट बिट्स लॉ स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Also read
AILET 2026: ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क, एग्जाम डेट जानें
बिट्स लॉ स्कूल के आधिकारिक बयान में कहा गया कि, “बीए एलएलबी और बीबीए एलएलबी कार्यक्रम बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा अनुमोदित हैं। ये कार्यक्रम अंतःविषयक शिक्षा, वैश्विक शैक्षणिक साझेदारी, सशक्त मार्गदर्शन और भविष्य-उन्मुख कानूनी प्रशिक्षण के माध्यम से दूरदर्शी कानूनी पेशेवरों को तैयार करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।”
अगली खबर
]ट्रांसजेंडर-समावेशी स्कूली पाठ्यपुस्तक संबंधी याचिका पर केंद्र को एससी ने भेजा नोटिस, 8 सप्ताह में मांगा जवाब
महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब, तमिलनाडु और कर्नाटक में की गई पाठ्यपुस्तक समीक्षाओं में कथित तौर पर प्रणालीगत चूकें सामने आईं, जिनमें केरल आंशिक अपवाद था।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार