Trusted Source Image

CG Vyapam Chemist Result 2026: सीजी व्यापम केमिस्ट रिजल्ट और अंतिम उत्तर कुंजी जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | February 2, 2026 | 09:52 PM IST | 1 min read

सीजी व्यापम केमिस्ट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

सीजी व्यापम केमिस्ट फाइनल आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी व्यापम केमिस्ट फाइनल आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam), रायपुर ने रसायनज्ञ (Chemist) भर्ती परीक्षा 2025 (PCH25) का परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दिया है। कैंडिडेट सीजी व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट vyapamprofile.cgstate.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और फाइनल आंसर की जांच सकते हैं।

सीजी व्यापम केमिस्ट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। हालांकि, सीजी केमिस्ट फाइनल आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ केमिस्ट भर्ती 2025 परीक्षा 11 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई थी।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “रसायनज्ञ भर्ती परीक्षा का मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर प्रदर्शित किए गए एवं प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया। 02-02-2026 को व्यापम वेबसाइट पर उक्त भर्ती परीक्षा के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।”

Also readCG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती को मिली मंजूरी, 5000 पदों के लिए फरवरी तक नोटिफिकेशन

परीक्षा मंडल ने सीजी केमिस्ट परीक्षा परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी के साथ स्कोर लिस्ट भी जारी कर दी है। सीजी व्यापम केमिस्ट स्कोर लिस्ट 2026 में रोल नंबर, आवेदन संख्या, उम्मीदवार का नाम, कैटेगरी, जेंडर और जन्मतिथि सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण की जांच कर सकते हैं।

मॉडल उत्तर पर समय-सीमा के भीतर शुल्क भुगतान व सहायक दस्तावेजों के साथ प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद रिजल्ट जारी किया गया है। अधिक जानकारी के लिए सीजी व्यापम की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

CG Chemist Result 2026 Out: रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजी केमिस्ट रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें और ‘केमिस्ट परीक्षा 2025’ लिंक खोजें।
  • अब, रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • अपना रिजल्ट जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications