Trusted Source Image

CG Vyapam Sub Engineer Admit Card 2026: सीजी व्यापम सब इंजीनियर एडमिट कार्ड जारी; परीक्षा तिथि, निर्देश जानिए

Abhay Pratap Singh | February 2, 2026 | 07:34 PM IST | 2 mins read

पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से अभ्यर्थी अपना सीजी सब इंजीनियर हाल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षार्थियों को सीजी व्यापम सब  इंजीनियरिंग परीक्षा केंद्र पर कम से कम दो घंटे पहले पहुंचना चाहिए। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
परीक्षार्थियों को सीजी व्यापम सब इंजीनियरिंग परीक्षा केंद्र पर कम से कम दो घंटे पहले पहुंचना चाहिए। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने 2 फरवरी को सब इंजीनियर (सिविल/ लोक.स्वा.यां.) भर्ती परीक्षा 2025 (NRDC25) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से सीजी व्यापम सब इंजीनियर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से अभ्यर्थी अपना सीजी सब इंजीनियर हाल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इसके बिना किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सीजी व्यापम सब इंजीनियर भर्ती 2025 परीक्षा 8 फरवरी, 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक राज्य के दो जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में कराई जाएगी। छत्तीसगढ़ सब इंजीनियरिंग एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, परीक्षा तिथि व समय सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।

Also readCG Vyapam Recruitment 2026: सीजी व्यापम परिवहन आरक्षक पदों के लिए आवेदन शुरू, योग्यता 12वीं पास, जानें प्रोसेस

CG Vyapam Sub Engineer Admit Card 2026 Out: डाउनलोड कैसे करें?

सीजी व्यापम प्रोफाइल लॉगिन लिंक https://vyapamprofile.cgstate.gov.in/online/ पर जाएं। लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें। सीजी सब इंजीनियर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें और इसे डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

CG Vyapam Sub Engineer Exam Day Guidelines: परीक्षा दिवस निर्देश

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम दो घंटे पहले पहुंचना चाहिए। प्रवेश पत्र में दिए गए समय के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा।

CG Vyapam Sub Engineer Dress Code: ड्रेस कोड

हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने जाएं। काले व गहरे रंग के कपड़े पहनकर न आने की सलाह दी गई है। फुटवियर के रूप में चप्पल पहन सकते हैं। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को सामान्य समय से पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications