Trusted Source Image

SSC MTS Admit Card 2026: एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जारी, जानें डाउनलोड प्रक्रिया, एग्जाम डेट

Santosh Kumar | February 2, 2026 | 05:31 PM IST | 2 mins read

एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र का पता, तिथि, समय और शिफ्ट की जानकारी दी गई है।

एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2026 पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके डाउनलोड किया जा सकता है। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)
एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2026 पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके डाउनलोड किया जा सकता है। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)

नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने 4 फरवरी को होने वाले मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ (एमटीएस) और हवलदार भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध है, जहाँ से उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 4 से 15 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।

एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र का पता, तिथि, समय और शिफ्ट की जानकारी दी गई है। परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।

SSC MTS Admit Card 2026: एसएससी एमटीएस एग्जाम पैटर्न

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए विवरण की जांच करनी चाहिए और इसमें विसंगति नजर आए तो आयोग से संपर्क करना चाहिए। परीक्षा पैटर्न के अनुसार, परीक्षा में 200 अंकों के 100 प्रश्न होंगे और यह 60 मिनट की अवधि की होगी।

एग्जाम सिटी की जानकारी वाली स्लिप 30 जनवरी, 2026 को कैंडिडेट्स को जारी की गई, जिससे उन्हें अपने एग्जाम सेंटर की डिटेल्स पहले से पता चल सकें। कैंडिडेट्स एमटीएस एडमिट कार्ड पर सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करें।

अगर कोई गलती है, तो एससीसी हेल्पलाइन से संपर्क करें। एडमिट कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है और इसे फोटो आईडी प्रूफ के साथ ले जाना जरूरी है। एसएससी एमटीएस 2026 एग्जाम सेंटर पर रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचना जरूरी है।

Also readSSC MTS-Havaldar City Slip 2025: एसएससी एमटीएस, हवलदार भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें

SSC MTS Admit Card 2026: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2026 उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं-

  • एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइटों या ssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, यहां अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें, और एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसमें सभी विवरण की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल-चॉइस सवालों पर आधारित होगी और यह हिंदी, अंग्रेजी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या कोई भी चीटिंग का सामान ले जाना सख्त मना है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications