Abhay Pratap Singh | February 1, 2026 | 06:00 PM IST | 2 mins read
इग्नू जनवरी 2026 पुनः पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपये का ऑनलाइन माध्यम में भुगतान करना होगा।

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट onlinerr.ignou.ac.in पर जाकर 15 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपये का ऑनलाइन माध्यम में भुगतान करना होगा। इग्नू जनवरी 2026 पुनः पंजीकरण भारतीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों छात्रों के लिए खुला है। इससे पहले, इग्नू जनवरी 2026 के लिए पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2026 निर्धारित थी।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “पहले से पंजीकृत अभ्यर्थी अपने रजिस्टर्ड यूजरनेम और पासवर्ड से लॉग इन कर सकते हैं। ओटीपी प्राप्त न होने या अपने लॉगिन विवरण भूल जाने जैसी समस्याएँ आती हैं, तो अपने खाते को रीसेट करने या अपना ईमेल या मोबाइल नंबर अपडेट करने में सहायता के लिए अपने क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क करें।”
आगे कहा गया कि, “आवेदन रद्द करने का विकल्प आवेदक के लॉगिन में उपलब्ध है। आवेदन रद्द करने के लिए ईमेल न भेजें या iGRAM पर अनुरोध सबमिट न करें। एक बार रद्द होने के बाद, आवेदन को बहाल नहीं किया जा सकेगा और विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार (यदि लागू हो) धन वापसी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।”
इग्नू जनवरी 2026 री-रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को स्कैन की गई फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) अपलोड करने होंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
ओडीएल कार्यक्रमों के लिए https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पर और ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए https://ignouiop.samarth.edu.in/ पर विजिट करें। न्यू पंजीकरण पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें। जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।