BPSC TRE 3.0 Answer Key 2024: बिहार टीआरई 3.0 उत्तर कुंजी कक्षा 1 से 5 के लिए bpsc.bih.nic.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | August 28, 2024 | 09:35 PM IST | 2 mins read
बिहार टीआरई 3.0 आंसर की 2024 के खिलाफ उम्मीदवार 2 सितंबर से 5 सितंबर तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज यानी 28 अगस्त को कक्षा 1 से 5 तक के लिए आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा चरण 3 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर पर जाकर बीपीएससी टीआरई 3.0 आंसर की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार टीआरई 3.0 परीक्षा कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए 20 जुलाई 2024 को आयोजित की गई थी। हालांकि, बीपीएससी टीचर रिक्रूटमेंट टेस्ट 3.0 का आयोजन 19 जुलाई से 22 जुलाई तक किया गया था। कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए टीआरई 3.0 आंसर की जल्द जारी की जाएगी।
जो उम्मीदवार बिहार टीआरई चरण 3 उत्तर कुंजी 2024 से संतुष्ट नहीं हैं, वे ऑनलाइन मोड में आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को 2 सितंबर से 5 सितंबर तक चुनौती दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल जैसे लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
बीपीएससी टीआरई 3 भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार राज्य के सरकारी स्कूलों में 87,774 विभिन्न शिक्षक पदों को भरा जाएगा। बीपीएससी 3.0 भर्ती अभियान का आयोजन प्राथमिक, मध्य विद्यालय, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षण पदों के लिए किया जा रहा है।
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा चरण 3 में करीब 4 लाख अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को शुल्क (यदि लागू हो) का भी भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
BPSC TRE 3 Answer Key 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से बीपीएससी टीआरई 3.0 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर BPSC TRE 3 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर बिहार टीआरई 3.0 आंसर की प्रदर्शित होगी।
- कैंडिडेट टीआरई आंसर की जांचें और पेज को डाउनलोड करें।
- आवश्यकता होने पर आंसर की के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी