Trusted Source Image

National Teacher Award 2024: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से देशभर के 50 शिक्षक होंगे सम्मानित, पूरी लिस्ट जांचें

Abhay Pratap Singh | August 28, 2024 | 07:45 PM IST | 2 mins read

नेशनल टीचर अवार्ड 2024 में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार राज्य के दो-दो शिक्षकों के भी नाम शामिल हैं।

चयनित शिक्षकों को 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
चयनित शिक्षकों को 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 (National Teacher Award 2024) से देशभर के 50 शिक्षकों को शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से चयनित शिक्षकों के नामों की घोषणा की गई है। यह कार्यक्रम 5 सितंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार उन शिक्षकों को दिया जाता है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और परिश्रम से विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ ही छात्रों के जीवन को भी बेहतर बनाया है। नेशनल टीचर अवार्ड 2024 के लिए चयनित शिक्षकों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी।

नेशनल शिक्षक पुरस्कार 2024 में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार राज्य के दो-दो शिक्षकों के नाम शामिल हैं। यूपी के दो शिक्षकों में रविकांत द्विवेदी और श्‍याम प्रकाश मौर्य हैं। वहीं, एमपी के माधव प्रसाद पटेल और सुनीता गोधा को तथा बिहार की डॉ मीनाक्षी कुमारी और सिकंदर कुमार सुमन को सम्मानित किया जाएगा।

Also readTelecom Excellence Awards 2024: यूजीसी ने टेलीकॉम एक्सीलेंस अवार्ड 2024 के लिए आवेदन आमंत्रित किए

इसके अलावा, इस सूची में हिमाचल प्रदेश से शिक्षक सुनील कुमार, उत्‍तराखंड से कुसुम लता गरिया, गोवा से चंद्रलेखा दामोदर मिस्त्री, पंजाब से पंकज कुमार गोयल और राजिन्‍दर सिंह, राजस्‍थान से बलजिंदर सिंह बर्रार और हुकुमचंद चौधरी को शामिल किया गया है। वहीं, छत्‍तीसगढ़ से के. शारदा का नाम शामिल है।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 की सूची में गुजरात के शिक्षक चंद्रेश कुमार भोलाशंकर बोरीसागर और विनय शशिकांत पटेल, ओडिशा के दविति चंद्र साहू और संतोष कुमार कर, पश्‍चिम बंगाल के अशीष कुमार रॉय और प्रशांत कुमार मारिक का नाम है। इसके अतिरिक्त, जम्‍मू कश्‍मीर की उर्फाना अमीन को भी शामिल किया गया है।

इसके अलावा, अंडमान एंड निकोबार राज्य की के सुमा, जवाहर नवोदय विद्यालय की सुनीता गुप्‍ता, केंद्रीय विद्यालय की चारू शर्मा और अशोक सेन गुप्‍ता का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। अधिक जानकारी और पूरी लिस्ट की जांच करने के लिए उम्मीदवार awards.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications