Bihar STET Admit Card 2024: बिहार एसटीईटी पेपर-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम 11 जून से
Abhay Pratap Singh | June 5, 2024 | 01:35 PM IST | 2 mins read
बिहार एसटीईटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बिहार एसटीईटी 2024 पेपर-2 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर बिहार एसटीईटी पेपर-2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार STET 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। बिहार एसटीईटी पेपर-2 का आयोजन 11 जून से 19 जून 2024 तक दो पालियों में किया जाएगा। बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।
बीएसईबी ने आधिकारिक नोटिस ने बताया कि, सारण जिले में 22 मई से 26 मई तक स्थगित की गई बिहार STET 2024 परीक्षा, अब 9 जून को पटना जिला मुख्यालय में होगी। इस तिथि को होने वाली परीक्षा के लिए बीएसईबी एसटीईटी 2024 एडमिट कार्ड पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
बीएसईबी एसटीईटी पेपर-2 एडमिट कार्ड 2024 में उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, रोल नंबर, केंद्र कोड, पता, समय, तिथि और दिन सहित अन्य विवरण शामिल है। बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा दो चरणों पेपर-1 और पेपर-2 के लिए आयोजित की जाती है। पेपर-1 का आयोजन 18 मई से 29 मई तक किया जा चुका है।
BSEB STET 2024 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बिहार एसटीईटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर, BSEB STET 2024 हाल टिकट डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- बिहार STET 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
- भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
BSEB STET Exam 2024: परीक्षा पैटर्न
बीएसईबी एसटीईटी परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। बीएसईबी एसटीईटी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। बिहार एसटीईटी पेपर-2 का आयोजन ढाई घंटे यानी 150 मिनट की अवधि के लिए किया जाएगा। परीक्षा पास करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने होंगे। जबकि, ओबीसी/ एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 45.5% है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी