Bihar STET Answer Key 2024: बिहार एसटीईटी पेपर 1 आंसर-की को चैलेंज करने का कल आखिरी दिन, जानें फीस
Santosh Kumar | July 14, 2024 | 10:49 AM IST | 1 min read
बिहार एसटीईटी 2024 पेपर 2 की रिस्पॉन्स शीट और आंसर की 17 जुलाई को जारी की जाएगी। अभ्यर्थी पेपर 2 की उत्तर कुंजी को 20 जुलाई तक चुनौती दे सकते हैं।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा जारी माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2024 के पेपर 1 की प्रोविजनल आंसर-की को चुनौती देने का अभ्यर्थियों के पास आखिरी मौका है। जिन उम्मीदवारों को लगता है कि बोर्ड द्वारा जारी बिहार एसटीईटी उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि है, वे आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com के जरिए अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2024 पेपर 1 प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए संबंधित अभ्यर्थियों को डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से प्रति प्रश्न 50 रुपये की दर से निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
Bihar STET Answer Key 2024: पेपर 2 आंसर की 17 जुलाई
आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। निर्धारित अवधि के बाद या अन्य माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। बिहार एसटीईटी 2024 परीक्षा पेपर 1 के लिए 18 से 29 मई 2024 तक और पेपर 2 के लिए 11 से 20 जून 2024 तक आयोजित की गई थी।
बिहार एसटीईटी 2024 पेपर 2 की रिस्पॉन्स शीट और आंसर की 17 जुलाई को जारी की जाएगी। अभ्यर्थी पेपर 2 की उत्तर कुंजी को 20 जुलाई तक चुनौती दे सकते हैं। बीएसईबी जारी प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर दर्ज आपत्तियों का मूल्यांकन करके माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2024 अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा।
Bihar STET Answer Key 2024: ऐसे दर्ज करें आपत्ति
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बिहार एसटीईटी उत्तर कुंजी 2024 को डाउनलोड करने और आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया देख सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर, Click here for Objection STET, 2024 Link पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर पूछे अनुसार अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- बिहार एसटीईटी उत्तर कुंजी 2024 स्क्रीन प्रदर्शित होगी, इसे डाउनलोड करें।
- उत्तर कुंजी में त्रुटि के मामले में अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें