Bihar SLET Dummy Admit Card 2026: बिहार एसएलईटी डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक सक्रिय, 5 नवंबर तक करें सुधार
Abhay Pratap Singh | November 2, 2026 | 11:08 AM IST | 2 mins read
बिहार स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा (SLET) 2026 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवार 2 नवंबर से बोर्ड की वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाकर अपना बीएसईबी एसएलईटी डमी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बीएसईबी एसएलईटी डमी हॉल टिकट 2026 में नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, माता-पिता के नाम, फोटो, सिग्नेचर और कैटेगरी जैसी महत्वपूर्ण विवरण शामिल है।
कैंडिडेट्स को बिहार एसएलईटी 2026 डमी एडमिट कार्ड में सुधार करने का मौका भी दिया गया है। उम्मीदवार 2 नवंबर से 5 नवंबर तक हॉल टिकट में उल्लिखित विवरणों में त्रुटि होने पर आवश्यक सुधार कर सकते हैं। परीक्षा तिथि और समय के संबंध में आधिकारिक सूचना उचित समय पर बोर्ड द्वारा जारी की जाएगी।
बीएसईबी ने कहा कि, निर्धारित अवधि के बाद बिहार एसएलईटी डमी एडमिट कार्ड 2026 में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी में सुधार के दावे पर विचार नहीं किया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को बीएसईबी के ऑफिशियल ‘एक्स’ हैंडल और आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
BSEB SLET Dummy Admit Card 2026: डाउनलोड चरण
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके बिहार स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाएं।
- अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- बिहार SLET डमी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करें।
- आवश्यकता होने पर निर्धारित अवधि सुधार करें और सबमिट करें।
बीएसईबी स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। प्रश्नपत्र में 150 बहु-विकल्पीय प्रकार के प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। बिहार एलईटी मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
अगली खबर
]छात्र आत्महत्या रोकने के लिए गुजरात सरकार ने उठाए कदम, स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य सहायता और काउंसलर अनिवार्य
विज्ञप्ति में कहा गया, नए नियमों के तहत कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई कराने वाले प्रत्येक स्कूल को हर शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत में एक स्कूल वेलनेस टीम (एसडब्ल्यूटी) का गठन करना होगा।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार