Bihar SHS CHO Recruitment 2024: बिहार में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदों पर भर्ती, 1 अप्रैल से करें आवेदन
Saurabh Pandey | March 11, 2024 | 11:25 AM IST | 2 mins read
बिहार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती 2024 पात्र उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
नई दिल्ली : बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी (BSHS) की तरफ से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके मुताबिक बिहार सीएचओ भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2024 से शुरू होगी। पात्र उम्मीदवार एसएचएस की आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल शाम 6 बजे तक ही है।
बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी की तरफ से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पद पर चयनित उम्मीदवार को बिहार में कहीं भी जरूरत के मुताबिक पोस्टिंग दी जा सकती है। उम्मीदवार अपनी पसंद के जिले में पोस्टिंग के लिए दावा नहीं कर सकता है। किसी भी बदलाव के लिए सारे अधिकार बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी के पास रहेगा।
आयु सीमा
बिहार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती 2024 पात्र उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी,एसटी,पीएच और सभी कैटेगरी की महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग मोड के माध्यम से करना होगा।
Bihar SHS CHO Recruitment 2024 रिक्तियों का विवरण
बिहार एसएचएस सीएचओ भर्ती के माध्यम से कुल 4500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें ईडब्ल्यूएस महिला के 78 पद, ईबीसी वर्ग के लिए 1345, ईबीसी महिला के लिए 331 पद, बीसी वर्ग के लिए 702 पद, बीसी महिला वर्ग के लिए 259 पद, एससी के लिए 1279 पद, एससी महिला के लिए 230 पद, एसटी के लिए 95 पद और एसटी महिला वर्ग के लिए 36 पद आरक्षित हैं।
Bihar CHO Vacancy 2024 शैक्षणिक योग्यता
बिहार कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का बीएससी नर्सिंग/ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के साथ ही CCH या GNM कोर्स किया होना चाहिए अथवा अभ्यर्थी ने बीएससी नर्सिंग/ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के साथ सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्युनिटी हेल्थ में सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।
अगली खबर
]BPSC Teacher Recruitment 2024: बिहार में हेड मास्टर के 6061 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
BPSC Teacher Recruitment 2024: बिहार में हेड मास्टर के 6061 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू होगी। आवेदन करने से पहले योग्यता और प्रक्रिया को पूरी तरह से समझ लें।
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल