Bihar School Timings: बिहार में शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों के समय में किया बदलाव, अब 6 घंटे होगी पढ़ाई
Abhay Pratap Singh | February 21, 2024 | 05:51 PM IST | 2 mins read
बिहार शिक्षा विभाग ने अधिसूचना में कहा कि 28 नवंबर 2023 को जारी किए गए अन्य आदेश अब भी लागू रहेंगे। नए टाइम टेबल के अनुसार सरकारी स्कूलों में अब पहली घंटी 10 बजे से 10:40 बजे तक चलेगी।
नई दिल्ली: बिहार राज्य में शिक्षा विभाग द्वारा सभी सरकारी विद्यालयों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार राज्य में अब कक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 6 घंटे की अवधि के लिए किया जाएगा।
इससे पहले बिहार राज्य में सरकारी स्कूल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आठ घंटे की अवधि के लिए संचालित किए जाते थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में सरकारी स्कूलों का समय 8 घंटे से कम करने का आश्वसन दिया था, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पहली घंटी सुबह 10 बजे से 10:40 बजे तक चलेगी। वहीं, आठवीं यानी अंतिम घंटी दोपहर 3:30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। विभाग ने आदेश में कहा कि पिछले साल 28 नवंबर 2023 को जारी किए गए अन्य आदेश अब भी लागू रहेंगे।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने जारी एक परिपत्र में कहा गया कि नया समय तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। बताया गया कि राज्य में स्कूल के घंटों में कटौती से लंबे कक्षा सत्रों के बारे में चिंताएं कम होंगी और छात्रों के लिए अधिक संतुलित शैक्षणिक माहौल को बढ़ावा मिलेगा।
नई समय सारिणी का पालन नहीं करने वाले शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। बता दें कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्कूल खोलने का आदेश दिया था, जिसे सीएम नीतीश कुमार ने गलत बताते हुए स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया है।
बिहार राज्य में सरकारी स्कूल खुलने का समय: न्यू टाइम टेबल
नीचे दी गई सारणी में छात्र, अभिभावक व शिक्षक स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय देख सकते हैं:
|
पहली घंटी |
सुबह 10 बजे से 10:40 मिनट तक |
|
दूसरी घंटी |
सुबह 10:40 बजे से 11:20 मिनट तक |
|
तीसरी घंटी |
सुबह 11:20 से 12:10 बजे तक |
|
चौथी घंटी |
दोपहर 12:10 बजे से 12:50 बजे तक |
|
मध्यांतर |
दोपहर 12:50 से 01:30 बजे तक |
|
पांचवी घंटी |
दोपहर 01:30 बजे से 2:10 बजे तक |
|
छठी घंटी |
दोपहर 2:10 बजे से 2:50 बजे तक |
|
सातवीं घंटी |
दोपहर 2:50 बजे से 3:30 बजे तक |
|
आठवीं घंटी |
दोपहर 3:30 बजे से शाम 4 बजे तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल