Bihar Sakshamta Pariksha Result 2024: बिहार सक्षमता परीक्षा परिणाम कक्षा 9 से 12 तक के शिक्षकों के लिए जारी
Abhay Pratap Singh | April 2, 2024 | 10:39 PM IST | 2 mins read
बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bsebsakshamta.com पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने आज यानी 2 अप्रैल को सक्षमता परीक्षा 2024 (प्रथम) के अंतर्गत कक्षा 9 से 12 तक के शिक्षकों के लिए परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। बीएसईबी द्वारा बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 का आयोजन 26 फरवरी से 6 मार्च तक किया गया था।
सक्षमता परीक्षा कक्षा 9 से 10 तक के शिक्षक बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट www.bsebsakshamta.com पर जाकर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। बिहार सक्षमता परीक्षा कक्षा 9 से 10 तक के लिए 20,842 शिक्षकों में से 20,334 शिक्षक उत्तीर्ण हुए हैं। जिनका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 98% दर्ज किया गया है।
इसके अलावा कक्षा 11 से 12 तक के शिक्षकों के लिए बिहार सक्षमता परीक्षा परिणाम 2024 बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर 2 अप्रैल रात 12 के बाद उम्मीदवार देख सकते हैं। कक्षा 11 से 12 तक की सक्षमता परीक्षा में शामिल 5,467 शिक्षकों में से 5,313 शिक्षक उत्तीर्ण हुए हैं।
बीएसईबी द्वारा बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 (प्रथम) के तहत इससे पहले कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। बिहार सक्षमता परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया था।
बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए पात्र होंगे। सक्षमता परीक्षा में उम्मीदवारों के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। साथ ही प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक दिया जाएगा।
Bihar Sakshamta Pariksha Result 2024: डाउनलोड करें
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से सक्षमता परीक्षा रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले बीएसईबी की वेबसाइट www.bsebsakshamta.com पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर सक्षमता परीक्षा रिजल्ट संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर बिहार सक्षमता परीक्षा रिजल्ट 2024 प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’