Bihar Sakshamta Pariksha Answer Key: सक्षमता परीक्षा आंसर की जारी, 17 मार्च तक दर्ज करें आपत्ति
Santosh Kumar | March 15, 2024 | 12:00 PM IST | 2 mins read
बिहार सक्षमता परीक्षा उत्तर कुंजी 2024 बीएसईबी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जारी की गई है। परीक्षा का रिजल्ट 23 मार्च को जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने सक्षमता परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। बोर्ड ने 2 से 5 मार्च तक आयोजित की गई परीक्षा की आंसर-की जारी की है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा उत्तर कुंजी को चुनौती देने की विंडो 17 मार्च तक खुली है। बोर्ड 26 फरवरी से 1 मार्च और 6 मार्च की उत्तर कुंजी बाद में जारी करेगा।
बीएसईबी सक्षमता उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। अगर अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो वह 17 मार्च तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को प्रति आपत्ति 50 रुपये शुल्क देना होगा।
बिहार सक्षमता परीक्षा 26 फरवरी से 6 मार्च तक राज्य के विभिन्न स्थानों और परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की गई। तय कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा का रिजल्ट 23 मार्च जारी किया जाएगा।
Also read Bihar Madarsa Board Result 2024: बिहार मदरसा बोर्ड रिजल्ट bsmeb.org पर जारी, इस लिंक से देखें परिणाम
Sakshamta Pariksha Answer Key: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बिहार सक्षमता परीक्षा उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जाएं।
- आवश्यक विवरण जैसे आवेदन संख्या, जन्मतिथि/पासवर्ड और परीक्षा तिथि डालकर आईडी लॉगिन करें।
- उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी इसे डाउनलोड करें।
- यदि प्रश्नों के उत्तर पर कोई आपत्ति है तो Objection का विकल्प चुनें।
- शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
बता दें की परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सफल शिक्षक अभ्यर्थियों की जिला स्तर पर काउंसलिंग की जाएगी। काउंसलिंग के क्रम में परीक्षा के दौरान लिए गए थंब इम्प्रेशन का मिलान अनिवार्य तौर पर कराया जाएगा। काउंसलिंग के लिए विभाग की तरफ से एक खास साफ्टवेयर विकसित किया जा रहा है।
अगली खबर
]GATE Result 2024: गेट परीक्षा परिणाम कल होगा जारी, एडमिशन के लिए स्कोर को मान्यता देंगे ये संस्थान
जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि IISc बैंगलोर ने 3, 4, 10 और 11 फरवरी को 30 पेपरों के लिए गेट परीक्षा आयोजित की थी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’