Bihar Sakshamta 3 Result Card 2025: बिहार सक्षमता परीक्षा 3 रिजल्ट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | September 9, 2025 | 10:43 PM IST | 2 mins read
संबंधित अभ्यर्थी वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर अपना रिजल्ट कार्ड देख सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने स्थानीय निकाय शिक्षकों की तीसरे चरण की सक्षमता परीक्षा (सीटीटी) यानी बिहार सक्षमता परीक्षा 3 के रिजल्ट कार्ड जारी कर दिए हैं। बिहार बोर्ड के सचिव आनंद किशोर ने 4 सितंबर 2025 को इसकी आधिकारिक घोषणा की। बिहार सक्षमता परीक्षा 3 रिजल्ट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com या biharboardonline.com से डाउनलोड किया जा सकता है।
संबंधित अभ्यर्थी वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर अपना रिजल्ट कार्ड देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को लॉगिन आईडी के लिए अपना आवेदन क्रमांक और पासवर्ड के लिए अपनी जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
Bihar Sakshamta 3 Result 2025: जुलाई में हुई थी परीक्षा
बिहार साक्षरता परीक्षा 3 का आयोजन 23 से 25 जुलाई 2025 तक कंप्यूटर आधारित मोड (सीबीटी) में किया गया। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, भाषा कौशल, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और शिक्षण योग्यता जैसे विषय शामिल थे।
प्रत्येक पेपर 2 घंटे 30 मिनट का था, जिसमें 150 प्रश्न थे और नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान था। तकनीकी समस्याओं के कारण कुछ पालियों में पुनर्परीक्षा भी आयोजित की गई थी। बोर्ड ने 13 अगस्त 2025 को उत्तर कुंजी जारी की थी।
जिस पर आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। इन आपत्तियों के बाद अंतिम परिणाम तैयार किया गया, जिसमें योग्य उम्मीदवारों की मेरिट सूची और कटऑफ अंक भी शामिल हैं। सफल उम्मीदवार अब साक्षात्कार या दस्तावेज सत्यापन के लिए पात्र होंगे।
Bihar Sakshamta 3 Result 2025: 7,893 उम्मीदवार सफल
बीएसईबी सक्षमता 2025 चरण 3 परीक्षा में कुल 24,436 शिक्षक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, जिनमें से केवल 7,893 उम्मीदवार ही सफल हुए हैं। बिहार सक्षमता चरण 3 परीक्षा 2025 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 32.30% दर्ज किया गया है।
बिहार सक्षमता परीक्षा के तीनों चरणों में अब तक कुल 2,61,854 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जो अभ्यर्थी उत्तीर्ण नहीं हुए, वे बिहार सक्षमता परीक्षा 4 और 5 के लिए 11 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
अगली खबर
]UPSSSC PET Answer Key 2025: यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की जारी, upsssc.gov.in से डाउनलोड करें पीडीएफ फाइल
परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी अब अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर सकेंगे। यूपी पेट 2025 आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल