Abhay Pratap Singh | September 4, 2025 | 04:01 PM IST | 2 mins read
बीएसईबी सक्षमता परीक्षा 2025 फेज 3 का आयोजन 23 से 25 अगस्त तक किया गया था, जिसमें 24,436 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 4 सितंबर को कार्यरत स्थानी निकाय के शिक्षकों के लिए आयोजित बीएसईबी सक्षमता परीक्षा 2025 चरण 3 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए शिक्षक ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर बीएसईबी सक्षमता फेज 3 रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
चरण 3 के लिए बीएसईबी सक्षमता 2025 परीक्षा 23 से 25 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 24,436 शिक्षक अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 7,893 उम्मीदवार ही सफल हुए हैं। बिहार सक्षमता चरण 3 परीक्षा 2025 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 32.30% दर्ज किया गया है।
सक्षमता परीक्षा 3 2025 में सफल उम्मीदवारों की जांच नीचे सारणी में वर्गवार कर सकते हैं:
बीएसईबी सीटीटी 3 | उपस्थित कुल शिक्षक अभ्यर्थी | उत्तीर्ण कुल शिक्षक अभ्यर्थी | पास प्रतिशत |
---|---|---|---|
कक्षा 1-5 तक | 21,157 | 6,144 | 29.04% |
कक्षा 6-8 तक | 1,802 | 949 | 52.66% |
कक्षा 9-10 तक | 1,076 | 594 | 55.20% |
कक्षा 11-12 तक | 401 | 206 | 51.37% |
बिहार सक्षमता परीक्षा 2025 में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य है। पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के कैंडिडेट को क्रमशः 36.6% अंक और 34% अंक की आवश्यकता होगी। वहीं, एससी/ एसटी/ दिव्यांग/ महिला उम्मीदवारों के लिए योग्यता अंक 32% है।
स्थानीय निकाय के शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए राज्य सरकार के आलोक में बीएसईबी द्वारा सक्षमता परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। बिहार सक्षमता परीक्षा के तीनों चरणों में अब तक कुल 2,61,854 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। अधिक जानकारी के लिए बीएसईबी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके बिहार सक्षमता परीक्षा 2025 (तृतीय) का परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं: