CSBC Constable Recruitment 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 1 मार्च से पंजीकरण

Saurabh Pandey | February 24, 2026 | 10:29 AM IST | 2 mins read

सीएसबीसी कांस्टेबल (ऑपरेटर) भर्ती लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें दौड़, ऊंची कूद और शॉट पुट शामिल हैं।

विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत कुल 993 रिक्तियों की घोषणा की गई है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस रेडियो (तकनीकी) कैडर में भर्ती के लिए बिहार पुलिस कांस्टेबल (ऑपरेटर) अधिसूचना 2026 जारी की है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होगी और 31 तक चलेगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

सीएसबीसी कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 अगस्त, 2026 को 18 से 25 वर्ष है। वहीं आरक्षित श्रेणियों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट लागू होगी।

Csbc constable operator recruitment 2026: आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए 100 रुपये है और इसका भुगतान BHIM UPI, नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन किया जाना चाहिए।

Csbc constable operator recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

बिहार पुलिस सीएसबीसी कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को विज्ञान स्ट्रीम में इंटरमीडिएट (10+2) या फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित विषयों के साथ समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

Csbc constable operator recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

कैटेगरी
पदों की कुल संख्या
अनारक्षित (UR)
408
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
99
अनुसूचित जाति (SC)
157
अनुसूचित जनजाति (ST)
10
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)
175
पिछड़ा वर्ग (BC) (2 ट्रांसजेंडर सहित)
113
पिछड़ा वर्ग की महिला (BCW)
31
कुल
993

Also read IBPS RRB 14th Result 2026: आईबीपीएस आरआरबी फाइनल रिजल्ट ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल 1, 2, 3 के लिए जारी

Csbc constable operator recruitment 2026: पासिंग मार्क्स

सामान्य और अन्य श्रेणियों के आवेदकों को कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।

Csbc constable operator recruitment 2026: भर्ती प्रक्रिया

बिहार पुलिस सीएसबीसी कांस्टेबल (ऑपरेटर) भर्ती प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे- लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन। लिखित परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं और परीक्षा दो घंटे की होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।

सीएसबीसी कांस्टेबल (ऑपरेटर) भर्ती लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें दौड़, ऊंची कूद और शॉट पुट शामिल हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]