Abhay Pratap Singh | February 23, 2026 | 07:39 PM IST | 2 mins read
आईबीपीएस आरआरबी 14th रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने 23 फरवरी को रूलर रीजनल बैंक (RRB) (CRP-RRBs-XIV) के तहत ग्रुप-ए की भर्ती के लिए ऑफिसर स्केल 1, ऑफिसर स्केल 2 (GBO), ऑफिसर स्केल 2 (SO), ऑफिसर स्केल 3 और ऑफिस असिस्टेंट (OA) के संयुक्त परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार www.ibps.in पर जाकर अपना रिजल्ट जांच सकते हैं।
आईबीपीएस आरआरबी 14th रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईबीपीएस आरआरबी रिजल्ट डाउनलोड लिंक 25 मार्च तक उपलब्ध रहेगी। आईबीपीएस आरआरबी कंबाइंड रिजल्ट 2026 ऑनलाइन एग्जाम और इंटरव्यू चरण के आधार पर तैयार किया गया है।
प्राधिकरण द्वारा आरआरबी आरआरबी संयुक्त परिणाम के साथ ही प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध करा दी गई है। इससे पहले, आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1, 2 और 3 मेंस परीक्षा का परिणाम 21 जनवरी, 2026 को जारी किया गया था, जो 27 जनवरी तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध था।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 12,916 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें ऑफिस असिस्टेंट के 7972 पद, ऑफिसर स्केल 1 के 3606 और ऑफिसर स्केल 2 के 1139 पद शामिल हैं। इसके अलावा, कंबाइंड रिक्रूटमेंट प्रोसेस के तहत ऑफिसर स्केल 3 के कुल 199 पदों को भरा जाएगा।
आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 मुख्य परीक्षा और ऑफिसर स्केल 2 एवं 3 सिंगल एग्जाम 28 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आईबीपीएस आरआरबी रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: