Trusted Source Image

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: बीपीएससी 33वीं सिविल जज भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 25 फरवरी से पंजीकरण

Saurabh Pandey | February 24, 2026 | 07:50 AM IST | 1 min read

बीपीएससी सिविल जज भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 3 साल की प्रैक्टिस का अनुभव होना जरूरी है। यह अनुभव उम्मीदवार की बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन की तारीख से गिना जाएगा।

बीपीएससी सिविल जज भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 3 साल की प्रैक्टिस का अनुभव होना जरूरी है। (आधिकारिक वेबसाइट)
बीपीएससी सिविल जज भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 3 साल की प्रैक्टिस का अनुभव होना जरूरी है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा के अंतर्गत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 173 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च, 2026 को समाप्त होगी।

पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बीपीएससी सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र सीमा 22 वर्ष और अधिकतम उम्र सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आयुसीमा में नियमानुसार छूट लागू होगी।

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से विधि स्नातक अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

कैटेगरी
पदों की कुल संख्या
अनारक्षित वर्ग
69
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
17
अनुसूचित जाति
28
अनुसूचित जनजाति
02
अत्यन्त पिछड़ा वर्ग
36
पिछड़ा वर्ग
21
कुल
173

Also read IBPS RRB 14th Result 2026: आईबीपीएस आरआरबी फाइनल रिजल्ट ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल 1, 2, 3 के लिए जारी

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

  1. प्रारंभिक परीक्षा
  2. मुख्य लिखित परीक्षा
  3. इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट
  4. दस्तावेज सत्यापन
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications