Bihar NEET PG Counselling 2025: बिहार नीट पीजी सीट मैट्रिक्स जारी, रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग कल से शुरू

Santosh Kumar | October 30, 2025 | 03:28 PM IST | 1 min read

बिहार नीट पीजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 और 2 के लिए आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 6 नवंबर रात 10 बजे तक है।

NEET PG 2026 College Predictor

Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances

Try Now
बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर नीट पीजी काउंसलिंग 2025 शेड्यूल जारी किया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर नीट पीजी काउंसलिंग 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। बिहार नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 और 2 के लिए रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया कल से शुरू होगी। बोर्ड ने सीट मैट्रिक्स भी उपलब्ध करा दी है। इस सीट मैट्रिक्स में उपलब्ध सीटों की संख्या दी गई है।

बिहार नीट पीजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 और 2 के लिए आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 6 नवंबर रात 10 बजे तक है। वहीं विकल्प भरने और लॉक करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर रात 11:59 बजे तक है।

Bihar NEET PG Counselling 2025: सीट आवंटन परिणाम डेट

रैंक कार्ड 9 नवंबर को जारी किए जाएंगे। राउंड 1 के लिए प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम 12 नवंबर को घोषित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 12 से 17 नवंबर तक दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

अधिसूचना के अनुसार, निजी मेडिकल कॉलेजों के लिए पाठ्यक्रमवार और कॉलेजवार शुल्क संरचना बोर्ड की वेबसाइट और संबंधित कॉलेज की वेबसाइटों पर उपलब्ध है। आवेदन करने से पहले शुल्क संरचना की समीक्षा कर लें।

Also read UP NEET UG Counselling 2025: यूपी नीट यूजी राउंड 3 सीट आवंटन रिजल्ट स्थगित, नई डेट का इंतजार

Bihar NEET PG 2025 Counselling: काउंसलिंग के लिए शुल्क

निजी कॉलेज आमतौर पर अधिक फीस लेते हैं, इसलिए बीसीईसीई ने अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि बोर्ड किसी भी कॉलेज द्वारा ली जाने वाली फीस के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। फीस संबंधी किसी भी शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा।

उम्मीदवारों को सभी श्रेणियों के लिए ₹2200 का गैर-वापसी योग्य पंजीकरण और काउंसलिंग शुल्क, साथ ही प्रसंस्करण शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को सुरक्षा जमा राशि जमा करनी होगी। जो इस प्रकार है-

संस्थान / कॉलेज का प्रकार

सामान्य / ईडब्ल्यूएस श्रेणी शुल्क

एससी / एसटी / ईबीसी / बीसी श्रेणी शुल्क

सरकारी कॉलेज

₹25,000

₹12,500

निजी कॉलेज

₹2,00,000

₹2,00,000

सरकारी एवं निजी दोनों कॉलेज

₹2,00,000

₹2,00,000

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]