Bihar Scholarship 2026: मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना क्या है? किन छात्राओं को मिलेगा लाभ, आवेदन जारी
Saurabh Pandey | July 28, 2026 | 11:38 AM IST | 1 min read
बिहार सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री बालिका (इंटर पास) प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। पात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि समय से पहले आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
नई दिल्ली : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बालिका (इंटर पास) प्रोत्साहन योजना के तहत स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाली छात्राएं इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट medhasoft.bihar.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म जमा करना होगा।
इस योजना के माध्यम से पात्र छात्राओं को 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसका उद्देश्य बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और आर्थिक सहयोग देना है। बिहार बोर्ड 12वीं की वे छात्राएं, जिन्होंने इसी साल परीक्षा पास की है, वे बिहार सरकार की 'मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट) प्रोत्साहन योजना 2026' के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पात्र होंगी।
इन छात्राओं को मिलेगा लाभ
इस योजना का लाभ केवल बिहार की स्थायी निवासी और बिहार बोर्ड से 12वीं पास अविवाहित छात्राओं को मिलेगा। इसके अलावा छात्रा का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है, ताकि राशि सीधे खाते में भेजी जा सके।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट) प्रोत्साहन योजना 2026' के लिए आवेदन के समय 12वीं की मार्कशीट, एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और सक्रिय मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। सभी दस्तावेज सही और क्लियर होने चाहिए।
mukhyamantri balika protsahan yojana 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट medhasoft.bih.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, 12वीं के कुल अंक और आधार नंबर दर्ज करके पोर्टल में लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और बैंक खाते से संबंधित जानकारी भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
- सभी विवरण सही होने पर फाइनल सबमिट पर क्लिक करके आवेदन जमा करें।
- आवेदन सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल