Bihar Job 2024: बिहार सरकार अगले तीन महीनों में 1.99 लाख ‘जॉब लेटर’ वितरित करेगी, नियुक्ति प्रक्रिया हुई पूरी
Abhay Pratap Singh | June 18, 2024 | 10:17 AM IST | 1 min read
सरकारी विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि नियुक्तियों के लिए जिम्मेदार विभिन्न आयोगों को 2.11 लाख नई नियुक्तियों के लिए अधियाचन भेजा गया है।
नई दिल्ली: बिहार सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव 2024 को देखते हुए अगले तीन महीनों में 1.99 लाख सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र वितरित करने का लक्ष्य रखा है। जॉब लेटर वितरण को लेकर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री, संबंधित विभागों के मंत्रियों, सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही, अगले एक वर्ष में मिशन मोड में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए एक कार्य योजना भी तैयार की है।
सुशासन कार्यक्रम 2020-25 के तहत सीएम नीतीश कुमार ने 10 लाख सरकारी नौकरियां और सात निश्चय-2 के तहत 10 लाख रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा था। सीएम सचिवालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि, “अब तक 5.16 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी गई है।”
Also read IAF Agniveer Recruitment 2024: आईएएफ अग्निवीर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, 8 जुलाई से पंजीकरण शुरू
सरकारी विज्ञप्ति में दावा किया कि, नियुक्तियों के लिए जिम्मेदार विभिन्न आयोगों को 2.11 लाख नई नियुक्तियों के लिए अधियाचन भेजा गया है। इसके अलावा, अगले एक महीने में 2.34 लाख रिक्तियों के लिए अधियाचन भेजा जाएगा। साथ ही, यह अनुमान है कि आने वाले वर्ष में नियुक्ति के लिए 72000 और रिक्तियां होंगी।
विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव में दावा किया था कि, ‘जब वे डिप्टी सीएम थे, तब उन्होंने 5 लाख नौकरियां उपलब्ध कराई थी।’ तेजस्वी ने पिछले सप्ताह मीडियाकर्मियों से कहा कि, हमारा लक्ष्य 10 लाख सरकारी नौकरियां देना है। जब तक हम ऐसा नहीं कर लेते, हम चुप नहीं बैठेंगे।"
बिहार में लोकसभा चुनाव के दौरान ‘रोजगार’ एक बड़ा मुद्दा रहा। सात निश्चय-2 के तहत सरकार द्वारा निर्धारित 10 लाख सरकारी नौकरी देने के लक्ष्य के विरुद्ध वर्ष 2024-25 तक 12 लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। एनडीए के एक नेता ने बताया कि विधानसभा चुनाव में ‘रोजगार’ एक महत्वपूर्ण मुद्दा होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच