Abhay Pratap Singh | August 25, 2025 | 02:46 PM IST | 1 min read
आरपीवीटी 2025 प्रवेश परीक्षा 2025 बीवीएससी एवं एएच (बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हस्बैंडरी) डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली: राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (RAJUVAS), बीकानेर ने आज यानी 25 अगस्त को राजस्थान प्री-वेटरनरी टेस्ट 2025 (Rajasthan Pre-Veterinary Test 2025) का परिणाम जारी कर दिया है। आरपीएससी 2025 में शामिल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rajuvas.org पर जाकर राजस्थान प्री-वेटरनरी टेस्ट 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान प्री-वेटरनरी टेस्ट 2025 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। आरपीवीटी 2025 मार्कशीट में उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, वर्ग, जन्म तिथि, राष्ट्रीयता, लिंग, दिव्यांगता की स्थिति और आरपीवीटी परीक्षा में प्राप्त अंकों की जांच कर सकते हैं।
आरपीवीटी 2025 प्रवेश परीक्षा 2025 बीवीएससी एवं एएच (बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हस्बैंडरी) डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। राजस्थान प्री-वेटरनरी टेस्ट में केवल राजस्थान राज्य के निवासी अभ्यर्थी ही शामिल होते हैं। आरपीवीटी 2025 परीक्षा ऑफलाइन मोड में 3 अगस्त को कराई गई थी।
अभ्यर्थी नीचे बताए गए चरणों का पालन करके राजस्थान प्री-वेटरनरी टेस्ट 2025 का परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
नीचे सारणी में उम्मीवार आरपीवीटी 2025 क्वालीफाइंग पर्सेंटेज की जांच कर सकते हैं:
कैटेगरी | आरटीवीटी क्वालीफाइंग मार्क्स |
---|---|
सामान्य | 50वां प्रतिशत |
एससी/एसटी/एसटीए/ओबीसी/एमबीसी | 40 वां प्रतिशत |
जनरल-पीडब्ल्यूडी | 45वां प्रतिशत |
एससी/एसटी/एसटीए/ओबीसी/एमबीसी - पीडब्ल्यूडी | 40वां प्रतिशत |