ITHSLL Exam 2024: बिहार औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा परीक्षा तिथियों में किया गया बदलाव
Abhay Pratap Singh | March 30, 2024 | 07:08 PM IST | 2 mins read
औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा परीक्षा 2024 (हिंदी, अंग्रेजी और ऊर्दू) का आयोजन इससे पहले अप्रैल माह में किया जाना था।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने आगामी लोकसभा चुनाव के चलते औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा परीक्षा 2024 (आईटीएचएसएलएल) की तिथियों में बदलाव किया है। आईटीएचएसएलएल परीक्षा हिंदी, ऊर्दू और अंग्रेजी विषय के लिए अब 2 मई और 3 मई को आयोजित की जाएगी।
इससे पहले औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा परीक्षा 2024 का आयोजन 26 और 27 अप्रैल को किया जाना था। बताया गया कि लोकसभा के द्वितीय चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होने के चलते बीएसईबी द्वारा आईटीएचएसएलएल एग्जाम 2024 की डेट मई माह के लिए बढ़ा दी गई है।
बीएसईबी ने जारी सूचना में कहा कि, “औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा परीक्षा 2024 के विषय हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी में से किंदी दो विषय में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी के लिए एग्जाम डेट में लोकसभा चुनाव 2024 के चलते बदलाव करने का निर्णय लिया गया है।”
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने आगे कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा परीक्षा 2024 हिंदी, अंग्रेजी और ऊर्दू विषयों के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र से संबंधित सूचना अलग से जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए बीएसईबी की सोशल साइट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) व आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
आईटीएचएसएलएल परीक्षा 2024 (हिंदी, अंग्रेजी और ऊर्दू) समाप्त होने के बाद बीएसईबी द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर परिणाम जारी किया जाएगा। औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा परीक्षा 2024 में शामिल हुए उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
लोकसभा चुनाव 2024: सात चरणों में होगा चुनाव
निर्वाचन आयोग (इलेक्शन कमीशन) द्वारा लोकसभा चुनाव की तिथियां जारी कर दी गई हैं। शेड्यूल के अनुसार, कुल 543 लोकसभा सीटों के लिए 7 चरणों में मतदान किया जाएगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल से शुरू होगा, जबकि अंतिम यानी सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा। लोकसभा चुनाव के चलते देश भर में प्रदेश स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर की तमाम प्रतियोगिता परीक्षा और प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी