Bihar Home Guard Recruitment 2025: बिहार होमगार्ड भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 27 मार्च से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | March 23, 2025 | 06:27 PM IST | 1 min read
होमगार्ड भर्ती का विस्तृत विज्ञापन आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर 27 मार्च को जारी किया जाएगा। रिक्ति रोस्टर के अनुसार, होमगार्ड में सबसे अधिक खाली पद पटना में हैं।
नई दिल्ली : बिहार पुलिस ने राज्य भर में होमगार्ड के 15000 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बिहार होमगार्ड महानिदेशक कार्यालय की ओर से जारी शॉर्ट नोटिस के अनुसार, बिहार के 37 जिलों (अरवल, पुलिस जिला नवगछिया और बगहा को छोड़कर) में होमगार्ड पदों पर भर्ती की जाएगी।
बिहार होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर 16 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। होमगार्ड भर्ती का विस्तृत विज्ञापन आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर 27 मार्च को जारी किया जाएगा। रिक्ति रोस्टर के अनुसार, होमगार्ड में सबसे अधिक रिक्त पद पटना में हैं।
Bihar Home Guard Recruitment 2025: आयुसीमा
बिहार पुलिस होम गार्ड पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयुसीमा से संबंधित जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन में देख सकेंगे।
Bihar Home Guard Vacancy 2025: जिलेवार रिक्तियों की संख्या
- पटना - 1479
- नालन्दा - 812
- भोजपुर-511
- रोहतास-559
- बक्सर-312
- कैमूर/भभुआ-241
- गया-909
- नवादा-361
- जहानाबाद-317
- अरवल- 0
- औरंगाबाद- 217
- मुज़फ्फरनगर - 296
- सीतामढी-439
- शिवहरी- 78
- छपरा- 690
- सीवान- 231
- गोपालगंज-395
- मोतिहारी-474
- बेतिया-311
- बगहा- 0
- दरभंगा- 741
- समस्तीपुर- 731
- मधुबनी- 607
- पूर्णिया- 280
- कटिहार- 484
- अररिया- 122
- किशनगंज- 280
- सहरसा- 74
- सुपौल-144
- मधेपुरा- 193
- भागलपुर- 666
- बांका- 294
- नवगछिया- 0
- मुंगेर- 171
- जमुई- 257
- लखीसराय-123
- शेखपुरा - 192
- खगड़िया- 111
- बेगुसराय- 422
- कुल रिक्तियों की संख्या - 15000
Bihar Home Guard Recruitment 2025 Notification: पात्रता मानदंड
इस भर्ती के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। होमगार्ड भर्ती 2025 की पात्रता के बारे में अधिक जानकारी विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद ही मिलेगी। यह भर्ती जिला स्तर पर की जाएगी। लिहाजा अभ्यर्थी अपने जिले में ही आवेदन कर सकेंगे।
Bihar Home Guard Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
बिहार होमगार्ड पदों पर भर्ती लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के माध्यम से की जाएगी। लिखित परीक्षा ऑफलाइन मोड में होने की संभावना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी