Bihar News: बिहार सरकार ने स्कूलों में रसोइयों, रात्रि प्रहरियों व स्वास्थ्य प्रशिक्षकों का मानदेय दोगुना किया
Santosh Kumar | August 1, 2025 | 03:45 PM IST | 1 min read
सीएम ने लिखा, "शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में रसोइयों, रात्रि प्रहरियों तथा शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।"
पटना: बिहार सरकार ने सरकारी स्कूलों में कार्यरत रसोइयों, रात्रि प्रहरियों और शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों का मानदेय दोगुना कर दिया। यह घोषणा ऐसे समय की गई है जब राज्य में विधानसभा चुनाव होने में कुछ महीने शेष हैं। सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर इसकी घोषणा की है।
उन्होंने लिखा, "शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में रसोइयों, रात्रि प्रहरियों तथा शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे ध्यान में रखते हुए हमने उनके मानदेय में वृद्धि करते हुए इसे दोगुना करने का निर्णय लिया है।"
Bihar School News: मानदेय दोगुना करने की घोषणा
सीएम ने बताया कि मध्याह्न भोजन कार्यक्रम के तहत काम करने वाले रसोइयों को अब 1,650 रुपये के बजाय 3,300 रुपये प्रति माह मिलेंगे। रात्रि प्रहरियों का मानदेय दोगुना करके 10,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री कुमार ने कहा कि शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों का मानदेय दोगुना कर 16,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है तथा उनकी वार्षिक वेतन वृद्धि 200 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये कर दी गई है।
शिक्षा बजट 77,690 करोड़ रुपये हुआ
मुख्यमंत्री ने कहा, "इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे उत्साह के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।" सीएम ने कहा कि 2005 में उनकी सरकार बनने के बाद से वह शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, "वर्ष 2005 में कुल शिक्षा बजट 4,366 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 77,690 करोड़ रुपये हो गया है। शिक्षकों की नियुक्ति, नए स्कूल भवनों के निर्माण और बुनियादी ढांचे के विकास के माध्यम से इसमें सुधार किया गया है।"
अगली खबर
]HP NMMS Application Form 2025: हिमाचल प्रदेश एनएमएमएस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जानें प्रक्रिया, अंतिम तिथि
हिमाचल प्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), सोलन द्वारा आधिकारिक वेबसाइट nmcme.examtime.co.in पर आवेदन शुरू हो गए हैं और अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित की गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम