Bihar DElEd Result 2026: बिहार डीएलएड रिजल्ट प्रथम और द्वितीय वर्ष के लिए जारी, डाउनलोड करने के चरण जानें

Abhay Pratap Singh | September 28, 2026 | 10:46 PM IST | 1 min read

बीएसईबी डीएलएड फेस टू फेस कोर्स एग्जाम 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रोल कोड और रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

बिहार डीएलएड फेस टू फेस कोर्स रिजल्ट 2026 में 1st ईयर और 2nd ईयर का पास प्रतिशत क्रमशः 95.40% व 95.53% रहा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) का परिणाम प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष पाठ्यक्रम 2026 के लिए जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट deledresult.biharboardonline.org पर जाकर 28 सितंबर से बिहार डीएलएड रिजल्ट 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

बीएसईबी बिहार डीएलएड रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल कोड और रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बिहार डीएलएड परीक्षा 2026 प्रथम और बिहार डीएलएड परीक्षा 2026 द्वितीय वर्ष का परिणाम बीएसईबी अध्यक्ष त्यागराजन एसएम ने घोषित किया है।

Bihar DELED Face to Face Course Result 2026: पास प्रतिशत

  • बिहार डीएलएड फर्स्ट ईयर एग्जाम 2026 में 32,000 से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिनमें से 30,689 (95.40%) परीक्षा में सफल हुए।
  • बिहार डीएलएस सेकेंड ईयर एग्जाम 2026 में लगभग 30,939 विद्यार्थी उपस्थित हुए, जिनमें से छात्रों का पास प्रतिशत 95.53% (29,559 कैंडिडेट) रहा।

Also read BPSC TRE 4: बिहार एसटीईटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए टीआरई-4 में आवेदन को लेकर जरूरी निर्देश जारी

नोटिस के अनुसार, “डीएलएड पाठ्यक्रम संचालित संस्थानों के प्राचार्य/ प्राचार्या एवं संबंधित विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि दो वर्षीय डीएलएड (फेस-टू-फेस) पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण सत्र 2025-27 (प्रथम वर्ष) तथा सत्र 2024-26 (द्वितीय वर्ष) की परीक्षा वर्ष, 2026 का परीक्षाफल 28 सितंबर, 2026 को जारी कर दिया गया है।”

बिहार बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना स्कोर चेक करते समय ऑफिशियल बीएसईबी रिजल्ट पोर्टल का इस्तेमाल करें और रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करें। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थी समिति की वेबसाइट https://deledresult.biharboardonline.org/ पर विजिट कर सकते हैं।

BSEB DElEd Face-to-Face Course Exam 2026 Result: डाउनलोड करें

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके बीएसईबी डीएलएड फेस टू फेस कोर्स एग्जाम 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • बिहार डीएलएड रिजल्ट पोर्टल deledresult.biharboardonline.org पर जाएं।
  • लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड जांचें और इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]