Bihar DElEd Admission 2026: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ी, 24 जनवरी तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | January 10, 2026 | 11:31 AM IST | 2 mins read
बीएसईबी डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को कैटेगरी के अनुसार शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 में प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (DElEd) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाकर 24 जनवरी, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा 50% (रिजर्व कैटेगरी के लिए 45%) अंकों में उत्तीर्ण उम्मीदवार बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। सामान्य/ ईबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ बीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 960 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग के लिए 760 रुपये है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अवधि 11 दिसंबर, 2025 से 9 जनवरी, 2026 निर्धारित थी। अभ्यर्थियों के हित में ऑनलाइन परीक्षा आवेदन एवं फीस जमा करने की तिथि 10 जनवरी से 24 जनवरी, 2026 तक विस्तारित की जाती है।”
Also read Bihar Board 10th Admit Card 2026: बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड exam.biharboardonline.org पर जारी
बिहार डीएलएड एग्जाम पैटर्न 2026 के अनुसार, पेपर में सामान्य हिंदी / सामान्य उर्दू, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, सामान्य अंग्रेजी और रीजनिंग सेक्शन से कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। बिहार डीएलएड 2026 परीक्षा 150 मिनट की अवधि में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा। बीएसईबी डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम 2026 में सफल कैंडिडेट को काउंसलिंग के माध्यम से डीएलएड प्रोग्राम में प्रवेश दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर अधिसूचना जांच सकते हैं।
Bihar DElEd Application Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट बिहार डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- बीएसईबी डीएलएड की वेबसाइट www.bsebdeled.com पर जाएं।
- होमपेज पर, डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम 2026 - अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण से पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी