Bihar DElEd Admit Card 2025: बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड admitcard.deledbihar.in पर जारी, 26 अगस्त एग्जाम डेट
Saurabh Pandey | August 21, 2025 | 06:50 PM IST | 2 mins read
बीएसईबी ने डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है जो दो वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिला लेना चाहते हैं।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025-27 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट admitcard.deledbihar.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे- आवेदन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
Bihar DElEd Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जाएं।
- अब 'बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना 'आवेदन संख्या और जन्मतिथि' दर्ज करें।
- अब सबमिट करने के लिए 'डाउनलोड' बटन पर क्लिक करें।
- आपका बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2025 पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
Bihar DElEd Admit Card 2025: एडमिट कार्ड विवरण
बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2025 में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें तथा अपने साथ प्रिंटेड एडमिट कार्ड के साथ वैलिड पहचान पत्र अवश्य लाएं। एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Bihar DElEd 2025: परीक्षा तिथि
बिहार डीएलएड परीक्षा 26 अगस्त 2025 से आयोजित होगी और राज्य भर के तय परीक्षा केंद्रों पर सीबीटी मोड में होगी। बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा का पूरा पेपर 120 अंकों का होगा।
Bihar DElEd 2025: परीक्षा पैटर्न
बिहार डीएलएड परीक्षा 2025 में सामान्य हिंदी/उर्दू से 25 प्रश्न, गणित से 25 प्रश्न, विज्ञान से 20 प्रश्न, सामाजिक अध्ययन से 20 प्रश्न, सामान्य अंग्रेजी से 20 प्रश्न और तार्किक व विश्लेषणात्मक क्षमता से 10 प्रश्न पूछे जाएंगे।
Bihar DEIEd 2025: न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स
बिहार डीएलएड के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स अनारक्षित श्रेणी के लिए 35 फीसदी और आरक्षित श्रेणी के लिए 30 फीसदी होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम