Bihar Board Registration Form: बिहार बोर्ड ने 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाई
Abhay Pratap Singh | January 23, 2024 | 05:03 PM IST | 1 min read
बिहार बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2023-2025 के तहत मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में कक्षा 11वीं के छात्रों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाकर 31 जनवरी 2024 कर दी है।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना ने कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व शुल्क जमा करने से संबंधित जानकारी 23 जनवरी 2024 को सोशल साइट एक्स के माध्यम से साझा किया है। जिसमें बताया गया कि शैक्षणिक सत्र 2023-2025 के तहत राज्य के शिक्षण संस्थानों में कक्षा 11वीं में पढ़ रहे छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है।
सत्र 2023-25 के तहत मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में इंटरमीडिएट (कक्षा 11वीं) में नामांकित नियमित कोटि के विद्यार्थियों एवं स्वतंत्र कोटि के विद्यार्थियों के लिए आवेदन भरने व शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ाकर 31 जनवरी 2024 कर दी गई है। इससे पहले कक्षा 11वीं के छात्रों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि 13 जनवरी तय की गई थी।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी किए गए नोटिस में बताया गया कि राज्य के प्लस टू स्तर के शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य अपने संस्थान के 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म विलंब शुल्क के साथ विस्तारित तिथि 31 जनवरी 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com के माध्यम से भर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन फीस- नियमित (रेगुलर) कोटि के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन कुल शुल्क 515 रुपये है, जो विलंब शुल्क के साथ छात्र को 665 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, स्वतंत्र (प्राइवेट) कोटि के विद्यार्थियों के लिए कुल शुल्क 915 रुपये तय किया गया है। स्वतंत्र कोटि के छात्रों को विलंब शुल्क के साथ कुल 1215 रुपये का भुगतान करना होगा।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने या शुल्क जमा करने में किसी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 पर संपर्क किया जा सकता है। आपको बता दें कि, बिहार बोर्ड में प्रत्येक वर्ष कक्षा 10वीं में करीब 16 लाख और कक्षा 12वीं में लगभग 14 लाख छात्र पंजीकरण कराते हैं।
अगली खबर
]Sri Sri University 2024: श्री श्री विश्वविद्यालय में एमबीए प्रोग्राम के लिए प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरू
विश्वविद्यालय की ओर से एसएसयू इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड का निर्माण किया गया। श्री श्री विश्वविद्यालय इंटरप्रेन्योरशिप में दो साल का पूर्णकालिक कार्यक्रम उपलब्ध कराने वाला पूर्वी भारत का एकमात्र संस्थान है। भारत सरकार के अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा मान्यता प्राप्त है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी