BBOSE 10th-12th Exam 2026: बीबोस 10वीं-12वीं की परीक्षा 31 जुलाई से शुरू, जानें रिपोर्टिंग टाइम, गाइडलाइंस
Santosh Kumar | July 29, 2026 | 09:14 PM IST | 1 min read
10वीं की परीक्षा दो शिफ्ट में 12 अगस्त तक और 12वीं परीक्षा 18 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के 9 डिविजनल जिलों में होगी। सेकेंडरी परीक्षा के लिए 33 और हायर सेकेंडरी परीक्षा के लिए 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
नई दिल्ली: बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूल एंड एग्जामिनेशन (बीबोस) ने 10वीं और 12वीं की 2026 की सालाना परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 31 जुलाई से शुरू होगी और अलग-अलग सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने कैंडिडेट्स के लिए रिपोर्टिंग टाइम और दूसरी गाइडलाइंस भी जारी की हैं। बिहार बोर्ड बीबोस कक्षा 10वीं और 12वीं, दोनों परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी।
10वीं की परीक्षा दो शिफ्ट में 12 अगस्त तक और 12वीं परीक्षा 18 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के 9 डिविजनल जिलों में होगी। सेकेंडरी परीक्षा के लिए 33 और हायर सेकेंडरी परीक्षा के लिए 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
BBOSE 10th-12th Exam 2026: एग्जाम रिपोर्टिंग टाइमिंग
इस बार सेकेंडरी परीक्षा में 13,923 उम्मीदवार और हायर सेकेंडरी परीक्षा में 12,217 उम्मीदवार शामिल होंगे। समिति ने निर्देश दिया है कि सभी उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।
पहली शिफ्ट के लिए सुबह 9 बजे और दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर 1:30 बजे के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी। कैंडिडेट्स की दो बार तलाशी ली जाएगी—एक बार एग्जाम सेंटर पर और दूसरी बार एग्जामिनेशन हॉल के अंदर।
BBOSE Board Exam 2026: बीबोस परीक्षा संबंधी गाइडलाइंस
मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफ़ोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स साथ लाना मना है। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और हर 500 उम्मीदवारों के लिए एक वीडियोग्राफर तैनात करने की व्यवस्था की गई है।
परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है; यह 18 अगस्त तक काम करेगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को प्रश्न-पत्र पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
अगली खबर
]CBSE 12th Supplementary Exam 2026: सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम कल, जानें गाइडलाइंस, जरूरी दस्तावेज
जिन छात्रों की मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में कम्पार्टमेंट आई है, वे इस मौके का लाभ उठा सकते हैं। बोर्ड ने उम्मीदवारों के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का एडमिट कार्ड पहले ही उपलब्ध करा दिया गया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल