Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? संभावित तिथि और डायरेक्ट लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | March 5, 2025 | 03:47 PM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से जल्द ही बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। बीएसईबी की आधिकारिकतौर पर घोषणा के बाद छात्र बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
Explore: Online JEE & NEET Test Series, Courses & Study Materials
After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options
Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
पिछले महीने बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा था कि इंटर के छात्र मार्च 2025 के अंत तक परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी। बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की गई थी।
बिहार बोर्ड ने अभी तक बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2025 जारी करने की तिथि और समय की घोषणा नहीं की है। रुझानों के अनुसार, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बिहार बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के लिए मार्च के तीसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। हालांकि, एक या दो विषय में अनुत्तीर्ण छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। वहीं, दो से अधिक विषयों में फेल छात्रों को फिर से कक्षा 12वीं में एडमिशन लेना होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 फरवरी से 8 मार्च तक किया जाएगा। इस साल बिहार में 1,677 परीक्षा केंद्रों पर कुल 12,92,313 उम्मीदवारों के लिए बीएसईबी परीक्षा आयोजित की गई थी। इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 6,41,847 लड़कियों और 6,50,466 लड़कों ने पंजीकरण कराया था।
BSEB Bihar Board 12th Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 नीचे दिए गए चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकेंगे:
- बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब, बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे जांचें और प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र