BSEB 10th Compartment Exam: बिहार 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन का आखिरी मौका, ये है डायरेक्ट लिंक
Santosh Kumar | April 12, 2024 | 11:23 AM IST | 1 min read
इससे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 10वीं कक्षा की स्क्रूटनी और कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल तय की गई थी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा मैट्रिक विशेष परीक्षा और कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन विंडो आज यानी 12 अप्रैल को बंद कर दी जाएगी। जो छात्र बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम से खुश नहीं हैं या किसी कारणवश फेल हो गए हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। शेड्यूल के मुताबिक स्क्रूटनी के लिए भी आवेदन का आज आखिरी दिन है।
विशेष परीक्षा और कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने वाले योग्य छात्र बीएसईबी की वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। इससे पहले, बीएसईबी मैट्रिक स्क्रूटनी और कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल तय की गई थी।
BSEB 10th Compartment Exam: आवेदन करें
जारी नोटिस के मुताबिक, उम्मीदवार बिहार मैट्रिक विशेष परीक्षा और मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 के लिए फॉर्म भर सकते हैं-
- बीएसईबी की वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर, Online Apply For Secondary Compartmental And Special Exam 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब, Secondary Compartmental Exam 2024 Link पर क्लिक करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Bihar Board 10th Scrutiny 2024: स्क्रूटनी के लिए आवेदन करें
बिहार मैट्रिक स्क्रूटनी/ कंपार्टमेंटल आवेदन के लिए प्रति सब्जेक्ट 120 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। बिहार कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट छात्र उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच करा सकते हैं। इसके अलावा किसी भी विषय में फेल छात्र कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
बिहार बोर्ड द्वारा 31 मार्च को बीएसईबी कक्षा 10वीं वार्षिक परीक्षा परिणाम 2024 जारी किया गया था। बिहार बोर्ड परीक्षा 2024 में कुल 13,79,842 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जारी नोटिस में कहा कि ऑनलाइन फॉर्म भरने या परीक्षा शुल्क जमा करने में किसी भी प्रक्रार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074 पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]MP Board 5th, 8th Result Live: एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट डेट, ऑफिसियल वेबसाइट, चेक @mpresults.nic.in
परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने एमपीबीएसई एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से परीक्षा का रिजल्ट देख सकेंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी