Trusted Source Image

Bihar BEd Counselling 2026: बिहार बीएड काउंसलिंग राउंड 7, 8 और 9 का शेड्यूल जारी, सीट अलॉटमेंट डेट जानें

Santosh Kumar | August 18, 2026 | 03:44 PM IST | 1 min read

बिहार बीएड सीईटी 2026 काउंसलिंग और एडमिशन से जुड़ी मदद के लिए आप 7042823287, 9142452018 और 9934212222 पर संपर्क कर सकते हैं।

बिहार बीएड काउंसलिंग शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर है। (प्रतीकात्मक-मैग्नीफिक)
बिहार बीएड काउंसलिंग शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर है। (प्रतीकात्मक-मैग्नीफिक)

नई दिल्ली: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (बीआरएबीयू), मुजफ्फरपुर द्वारा आयोजित बिहार बीएड सीईटी 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया के राउंड 7, 8 और 9 का डिटेल्ड शेड्यूल अब ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जारी कर दिया गया है। ये अतिरिक्त राउंड राज्य के अलग-अलग यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में रिक्त सीटों को भरने के लिए आयोजित किए जा रहे हैं।

7वें राउंड के लिए कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट दिखाना और सीट कन्फर्मेशन फीस का भुगतान 20 से 21 अगस्त तक होगा। इसके बाद, संबंधित कॉलेजों या संस्थानों में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एनरोलमेंट की प्रक्रिया 21 से 22 अगस्त तक होगी।

Bihar BEd Counselling 2026: बिहार बीएड काउंसलिंग आगामी शेड्यूल

उम्मीदवारों को फीस का भुगतान करना होगा और समय पर अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। काउंसलिंग के आठवें राउंड का शेड्यूल इस प्रकार है: कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट 24 अगस्त को रात 8 बजे जारी की जाएगी।

सीट कन्फर्मेशन फीस 25 अगस्त तक जमा की जा सकती है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया संबंधित कॉलेजों में 25 से 27 अगस्त 2026 तक होगी। मेरिट और पसंद के अनुसार सीट अलॉटमेंट किया जाएगा।

9वें राउंड के लिए कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट दिखाना और सीट कन्फर्मेशन फीस 29 अगस्त को रात 8 बजे से 31 अगस्त तक भरनी होगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एनरोलमेंट की लास्ट डेट 31 अगस्त से 1 सितंबर तय की गई है।

Also readHP DElED 2026-28 Batch: 24 निजी डीएलएड संस्थानों को मिली प्रोविजनल मान्यता, काउंसलिंग से दाखिला, कुल सीट 1300

Bihar BEd Counselling 2026: बिहार बीएड काउंसलिंग हेल्पडेस्क

बिहार बीएड सीईटी 2026 काउंसलिंग और एडमिशन से जुड़ी मदद के लिए आप 7042823287, 9142452018 और 9934212222 पर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवार इस नंबर 011-41169760 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

बीआरएबीयू की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, हेल्पडेस्क का समय सोमवार से शुक्रवार सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक और शनिवार व रविवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक तय किया गया है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications