Bihar BEd CET Counselling 2025: बिहार बीएड सीईटी काउंसलिंग शेड्यूल biharcetbed-lnmu.in जारी, पंजीकरण 16 जून से
Abhay Pratap Singh | June 16, 2025 | 05:32 PM IST | 2 mins read
बिहार बीएड सीईटी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान कैंडिडेट को कॉलेज/ संस्थानों के विकल्प भरने और वरीयता का चयन करना होगा।
नई दिल्ली: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) ने परिणाम की घोषणा के बाद बिहार बीएड सीईटी 2025 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, बिहार बीएड सीईटी 2025 रिजल्ट में सफल उम्मीदवार ही बिहार बीएड सीईटी काउंसलिंग 2025 के लिए biharcetbed-lnmu.in पर पंजीकरण कर सकते हैं।
बिहार बीएड सीईटी 2025 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम में 16 जून से उपलब्ध करा दिए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान कैंडिडेट को कॉलेज/ संस्थानों के विकल्प भरने और वरीयता का चयन करना होगा। बिहार बीएड सीईटी काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 29 जून तय की गई है।
Bihar BEd CET Counselling 2025: आवश्यक दस्तावेज
बिहार बीएड काउंसलिंग के समय उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:
- बिहार बीएड सीईटी मार्कशीट
- बिहार बीएड कॉल/काउंसलिंग लेटर
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- अधिवास प्रमाणपत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज की फोटो
- पहचान प्रमाण
- जाति, निवास और निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
Also read Bihar BEd CET Result 2025: बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट biharcetbed-lnmu.in पर जारी, डाउनलोड करें
बिहार बीएड सीईटी काउंसलिंग पंजीकरण 2025 के लिए अनारक्षित वर्ग के कैंडिडेट को 1,000 रुपए और एससी/एसटी व ईबीसी/बीसी/महिला/ईडब्ल्यूएस/अन्य को क्रमश: 500 रुपए एवं 750 रुपए शुल्क देना होगा। बिहार बीएड कट ऑफ अंक 2025 के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को आगे के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन बिहार में भाग लेने वाले बीएड कॉलेजों से बीएड कोर्स में दाखिल लेने के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्रों को एलएमएनयू की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Bihar BEd CET Counselling 2025 Schedule: महत्वपूर्ण तिथियां
नीचे दी गई सारणी में कैंडिडेट बिहार बीएड सीईटी काउंसलिंग 2025 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
कॉलेज/संस्थानों के विकल्प भरने और वरीयता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण
|
16 जून - 29 जून, 2025 |
|
प्रथम चरण (राउंड 1) के कॉलेज आवंटन का प्रदर्शन
|
4 जुलाई, 2025 |
| राउंड 1 के लिए सीट पुष्टि शुल्क का भुगतान 3000 रुपए | 5 जुलाई - 15 जुलाई, 2025 |
|
संबंधित कॉलेज/संस्थान में दस्तावेज सत्यापन और राउंड 1 का प्रवेश
|
5 जुलाई - 16 जुलाई, 2025 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच