Bihar Ayush UG Counselling 2025: बिहार आयुष राउंड 1 के लिए फ्री एग्जिट 14 अक्टूबर से, राउंड 2 शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | October 13, 2025 | 06:29 PM IST | 2 mins read
बिहार आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया 16 अक्टूबर से bceceboard.bihar.gov.in पर शुरू होगी।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए राउंड 1 से फ्री एग्जिट और राउंड 2 का शेड्यूल जारी कर दिया है। नोटिस के अनुसार, बिहार आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2025 में राउंड 1 के लिए फ्री एग्जिट की अवधि 14 अक्टूबर से 15 अक्टूबर शाम 4:00 बजे तक निर्धारित की गई है।
नोटिस में कहा गया कि, “बिहार आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 में आवंटित संस्थान में जाकर पोर्टल के माध्यम से कैंडिडेट फ्री एग्जिट द्वारा रिजाइन करेंगे तभी उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी को आवंटित संस्थान में आवेदन देना होगा। फ्री एग्जिट होने पर छात्र संस्थान से इस्तीफा स्लिप प्राप्त कर सकते हैं।”
बोर्ड ने कहा कि, राउंड 1 काउंसलिंग के तहत सीट आवंटित जिन उम्मीदवारों ने किसी कारण से आवंटित संस्थान में जाकर दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में भाग नहीं लिया है, उन सभी अभ्यर्थियों को स्वतः ही फ्री एग्जिट मान लिया गया है। ऐसे उम्मीदवारों का पहले भरा हुए चॉइस फिलिंग “Null & Void” हो गया है। अधिक जानकारी के लिए बीसीईसीईबी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “यूजीएमएसी (आयुष) 2025 काउंसलिंग के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि जमा करते हुए पूर्ण रूप से आवेदन भर चुके, परंतु किसी कारणवश राउंड-1 काउंसलिंग में विकल्प नहीं भरने वाले कैंडिडेट राउंड 2 काउंसलिंग चॉइस फिलिंग के लिए पात्र हैं। राउंड 2 के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू होगी।”
Bihar Ayush NEET UG Counselling 2025 Round 2: राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल
नीचे सारणी में उम्मीदावर बिहार आयुष नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:
| राउंड 2 कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन विकल्प भरने की तिथि | 16 अक्टूबर, 2025 |
|
ऑनलाइन विकल्प भरने की अंतिम तिथि और लॉकिंग
|
20 अक्टूबर, 2025 |
|
राउंड 2 के प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
|
24 अक्टूबर, 2025 |
|
अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने की तिथि
|
24 से 30 अक्टूबर, 2025 तक |
|
दस्तावेज़ सत्यापन/प्रवेश (राउंड 2)
|
29 से 30 अक्टूबर, 2025 तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी