BHU UG Admission 2024: बीएचयू यूजी एडमिशन स्पॉट राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 20 सितंबर तक जमा करें फीस
Santosh Kumar | September 18, 2024 | 08:47 PM IST | 1 min read
बीएचयू यूजी एडमिशन स्पॉट राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए स्पॉट राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट bhucuet.samarth.edu.in के माध्यम से सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
बीएचयू यूजी एडमिशन के लिए स्पॉट राउंड 2 सीट अलॉटमेंट आज शाम 6 बजे जारी किया गया। बीएचयू यूजी एडमिशन स्पॉट राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
BHU UG 2024 Admission: प्रवेश शुल्क 20 सितंबर तक
विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर सीट आवंटन की जानकारी अभ्यर्थियों से साझा की है। आवंटित सीटों के लिए प्रवेश शुल्क 20 सितंबर तक ऑनलाइन जमा करना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी इस तिथि तक शुल्क जमा नहीं करता है तो उसकी सीट रद्द कर दी जाएगी।
अगर अपग्रेडेशन (वरीयता या कोटा अपग्रेडेशन) होता है, तो उम्मीदवार को "भुगतान" विकल्प का इस्तेमाल करना होगा, जो हर राउंड के लिए उम्मीदवार के प्रवेश डैशबोर्ड पर उपलब्ध होगा। अगर अपग्रेड की गई वरीयता में ज्यादा शुल्क है, तो उम्मीदवार को अंतर की राशि का भुगतान करना होगा।
Also read BHU Library Enhanced: बीएचयू लाइब्रेरी का विस्तार; 3 साल में अध्ययन क्षमता दोगुनी से अधिक
BHU UG Admission 2024: स्पॉट राउंड 2 सीट आवंटन
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बीएचयू यूजी स्पॉट राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड या जांच सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bhucuet.samarth.edu.in पर जाएं।
- होम पेज पर लॉगइन सेक्शन लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- सीट आवंटन परिणाम चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें