Santosh Kumar | September 18, 2024 | 07:59 PM IST | 2 mins read
एमपी नीट यूजी 2024 काउंसलिंग राउंड 2 की चॉइस फिलिंग को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाना होगा।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBook.jpg)
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश सरकार के लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग (डीएमई) ने आज 18 सितंबर को एमपी नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल को संशोधित किया है। प्राधिकरण ने राउंड 2 के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की तारीख 22 सितंबर तक बढ़ा दी है। उम्मीदवार इस लेख में आगे एमपी नीट यूजी संशोधित शेड्यूल देख सकते हैं।
एमपी नीट यूजी 2024 काउंसलिंग राउंड 2 की चॉइस फिलिंग को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाना होगा। उम्मीदवारों को विकल्प भरने के लिए पंजीकरण के दौरान प्राप्त नीट यूजी रोल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि दूसरे राउंड के सभी प्रतिभागी उम्मीदवारों के लिए शेड्यूल संशोधित किया गया है। राउंड 2 सीट आवंटन 25 सितंबर 2024 को जारी किया जाएगा। दूसरे राउंड के लिए विकल्प भरने और लॉक करने की तिथि बढ़ाकर 22 सितंबर 2024 कर दी गई है।
जानकारी के लिए बता दें कि राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कुल 2,488 एमबीबीएस सीटें राज्य नीट काउंसलिंग के जरिए भरी जाएंगी। दूसरे चरण में एसटी अभ्यर्थियों को चॉइस फिलिंग से पहले कोई अग्रिम राशि नहीं देनी होगी, लेकिन चॉइस लॉकिंग के समय उन्हें 100 रुपये पोर्टल फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी।
राज्य भर के सरकारी और निजी कॉलेजों में प्रवेश के लिए एमबीबीएस, बीडीएस काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम नीचे दिया गया है-
| इवेंट्स | डेट |
|---|---|
राउंड 2 नए विकल्प भरना और विकल्प लॉक करना (सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य) | 13 से 22 सितंबर 2024 तक |
सीट आवंटन परिणाम | 25 सितंबर, 2024 |
आवंटित मेडिकल/डेंटल कॉलेज में रिपोर्टिंग (दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश) | 27 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2024 (शाम 06:00 बजे तक) |
भर्ती हुए अभ्यर्थियों द्वारा मोप अप राउंड के लिए अपग्रेडेशन की इच्छा | 27 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2024 |
कॉलेज स्तर पर ऑनलाइन त्यागपत्र/प्रवेश रद्द करना | 27 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2024 (शाम 07:00 बजे तक) |
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एमपी नीट यूजी 2024 राउंड 2 चॉइस फिलिंग प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे-