Abhay Pratap Singh | February 17, 2026 | 10:29 AM IST | 1 min read
सीमैट अंतिम उत्तर कुंजी 2026 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्कता नहीं होगी।
Use CMAT College Predictor to know your admission chances based on your academic profile, CMAT score and percentile for top B-schools across India instantly.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 17 फरवरी को कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर सीमैट 2026 फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
सीमैट अंतिम उत्तर कुंजी 2026 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्कता नहीं होगी। सीमैट 2026 फाइनल आंसर की पीडीएफ से एनटीए ने कोई भी प्रश्न नहीं हटाया है। हालांकि, केवल एक प्रश्न के दो सही विकल्प हैं।
एनटीए द्वारा जारी सीमैट प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है। सीमैट 2026 का परिणाम जल्द जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से सीमैट रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीमैट आंसर की 2026 की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही प्रश्न के लिए चार अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटे जाएंगे।
एनटीए ने 25 जनवरी को सीएमएटी 2026 परीक्षा आयोजित की थी। सीमैट प्रोविजनल उत्तर कुंजी 31 जनवरी को जारी की गई थी और आपत्ति दर्ज कराने की समय सीमा 2 फरवरी को समाप्त हो गई थी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार एनटीए की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन सीमैट फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं: