BHU Nursing Officer Answer Key 2024: बीएचयू नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा आंसर की जारी, आपत्ति की अंतिम तिथि आज
Abhay Pratap Singh | April 18, 2024 | 02:27 PM IST | 2 mins read
उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये का शुल्क देना होगा। प्राप्त चुनौतियों के बाद एनटीए अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए बीएचयू भर्ती परीक्षा उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bh.ntaonline.in या nta.ac.in पर जाकर बीएचयू नर्सिंग परीक्षा आंसर की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
नेशनल टेस्टिंस एजेंसी ने उम्मीदवारों के लिए आंसर की के साथ प्रश्नपत्र और रिस्पॉन्स शीट भी जारी की है। एनटीए द्वारा 12 अप्रैल को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में बीएचयू नर्सिंग अधिकारी भर्ती परीक्षा 2024 (पुरुष और महिला) आयोजित की गई थी।
बीएचयू नर्सिंग ऑफिसर प्रोविजनल आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया है। उम्मीदवार आज यानी 18 अप्रैल रात 11:50 बजे तक बीएचयू नर्सिंग ऑफिसर प्रीलिम्स आंसर की के खिलाफ चुनौती दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
नोटिस में कहा गया कि, बीएचयू नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा आंसर की के विरुद्ध चुनौती दर्ज कराने के लिए कैंडिडेट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। किसी अन्य मोड में किया गया भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आगे कहा गया कि, आपत्ति शुल्क के बिना प्राप्त किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई चुनौतियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। प्राप्त आपत्तियों के आधार पर एनटीए बीएचयू नर्सिंग ऑफिसर फाइनल आंसर की जारी करेगा।
बीएचयू नर्सिंग ऑफिसर रिजल्ट 2024 अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर जारी किया जाएगा। बीएचयू नर्सिंग ऑफिसर परिणाम डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
BHU Nursing Officer Answer Key 2024: आपत्ति दर्ज कराएं
निम्नलिखित चरणों का पालन कर आसानी से बीएचयू नर्सिंग ऑफिसर आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट http://bhu.ntaonline.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, उपलब्ध संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और मेल - फीमेल सिलेक्ट कर सबमिट करें।
- उम्मीदवार आपत्ति दर्ज कराएं और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच