BHU ADMISSIONS 2024: बीएचयू ने निर्बाध प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय प्रवेश समिति गठित की
Abhay Pratap Singh | April 5, 2024 | 04:38 PM IST | 1 min read
महिला महाविद्यालय के प्रो भास्कर भट्टाचार्य की अध्यक्षता में सेंट्रल एडमिशन कमेटी को प्रवेश प्रक्रिया के विकास और सुधार के साथ-साथ इसके कुशल कार्यान्वयन का काम सौंपा गया है।
नई दिल्ली: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए सुगम और निर्बाध प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय प्रवेश समिति (सेंट्रल एडमिशन कमेटी) का गठन किया है। महिला महाविद्यालय के प्रोफेसर भास्कर भट्टाचार्य को केंद्रीय प्रवेश समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रो भट्टाचार्य की अध्यक्षता में सेंट्रल एडमिशन कमेटी को प्रवेश प्रक्रिया के विकास और सुधार के साथ-साथ इसके कुशल कार्यान्वयन का काम सौंपा गया है। इसके अलावा कमेटी के तीन सदस्यों प्रो राकेश पांडे, प्रो जीपी सिंह और डॉ रजनीश कुमार सिंह को यूजी और पीजी प्रवेश के अलावा पीएचडी प्रवेश की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सेंट्रल एडमिशन कमेटी (सीएसी) द्वारा ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट के साथ-साथ अध्ययन के विशेष पाठ्यक्रमों के लिए विश्वविद्यालय प्रवेश बुलेटिन तैयार किया जाएगा। छात्रों के लिए विश्वविद्यालय प्रवेश प्रणाली के प्रभावी आउटरीच के लिए सहायता वीडियो/ हेल्प डेस्क जैसे अन्य सूचना प्रसार माध्यमों को विकसित किया जाएगा।
कमेटी द्वारा विश्वविद्यालय में प्रवेश से संबंधित प्रॉस्पेक्टस, आवेदन पत्र और विज्ञापन समेत अन्य जानकारी प्रकाशित की जाएगी। असिस्टेंट रजिस्ट्रार (एकेडमिक) प्रशांत को सीएसी का सदस्य सचिव नामित किया गया है। मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर राकेश पांडे और डिप्टी रजिस्ट्रार परीक्षा नियंत्रक साश्वती रॉय केंद्रीय प्रवेश समिति की सदस्य हैं।
इसके अलावा महिला महाविद्यालय की डॉ सबीना बानो, वाणिज्य संकाय के डॉ चिन्मय रॉय, फैकल्टी ऑफ लॉ के प्रो डॉ. अनिल कुमार मौर्य और डॉ. सर्वेश पांडे को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय केंद्रीय प्रवेश समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रवेश संबंधित अधिक जानकारी के लिए छात्र बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच