Banaras Hindu University 2024: बीएचयू ने अपने तीन संस्थानों में 5 साल की अवधि के लिए नए निदेशक नियुक्त किए
Abhay Pratap Singh | February 13, 2024 | 08:49 PM IST | 1 min read
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के तीन संस्थानों में नए निदेशकों की नियुक्तियां बीएचयू के वाइस चांसलर प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन ने की है।
नई दिल्ली: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने अपने तीन संस्थानों में एक-एक डायरेक्टर की नियुक्ति की है। संस्थान ने बताया कि इन निदेशकों की नियुक्ति 5 साल की अवधि के लिए की गई है। हालांकि, 5 वर्षीय कार्यकाल पूरा होने से पहले यदि कोई डायरेक्टर सेवानिवृत्ति होता है, तो उसका कार्यकाल वहीं पर समाप्त हो जाएगा।
बीएचयू के तीन संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ एनवायरमेंट एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट, इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस और इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज हैं, जिनमें नए निदेशकों की नियुक्तियां की गई है। इन सभी निदेशकों की नियुक्ति बीएचयू के कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन द्वारा की गई।
कुलपति जैन ने भौतिकी विभाग के प्रोफेसर संजय कुमार को इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, प्रोफेसर एएस रघुबंशी को इंस्टीट्यूट ऑफ एनवायरमेंट एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट का निदेशक नियुक्त किया है। वहीं, इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के निदेशक के रूप में प्रोफेसर आशीष बाजापी की नियुक्ति हुई है।
विज्ञान निदेशक के रूप में प्रोफेसर अनिल कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल 31 जनवरी 2024 को पूरा हो गया था। जबकि आईईएसडी के निदेशक के रूप में प्रोफेसर एएस रघुबंशी और इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के निदेशक के रूप में प्रोफेसर एसके दुबे का कार्यकाल नवंबर 2023 में समाप्त हो गया था।
प्रोफेसर संजय कुमार वर्तमान में भौतिकी विभाग के एचओडी (प्रमुख) होने के साथ-साथ IOE-BHU के समन्वयक भी हैं। वहीं, प्रोफेसर आशीष बाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में सीनियर फैकल्टी मेंबर हैं। इसके अलावा, प्रोफेसर रघुबंशी तीसरी बार निदेशक आईईएसडी का कार्यभार संभालेंगे।
अगली खबर
]SSC Delhi Police 2023: एसएससी दिल्ली पुलिस एसआई, सीएपीएफ पेपर-2 का रिजल्ट जारी, अब मेडिकल एग्जाम शेड्यूल जल्द
एसएससी द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि परीक्षा की सूचना के पैरा-12.5 के प्रावधानों के अनुसार, एनसीसी प्रमाणपत्र धारकों को परिणाम की प्रक्रिया के लिए पेपर- 1 और पेपर-2 में अनंतिम रूप से बोनस अंक दिए गए हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम