BCECEB Senior Resident Recruitment 2026: बिहार सीनियर रेजीडेंट भर्ती के लिए आवेदन शुरू, परीक्षा शुल्क जानें
Saurabh Pandey | April 16, 2026 | 05:56 PM IST | 2 mins read
जिन अभ्यर्थियों ने जिस विषय में तीन वर्षीय सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के टेन्योरशिप पूर्ण कर चुके हैं, वे दोबारा संबंधित विषय में सीनियर रेजिडेंट/ ट्यूटर के टेन्योर (तीन वर्षीय) पदों पर नियुक्ति के पात्र नहीं होंगे।
नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल, 2026 तक हैं। इसके साथ ही आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए उम्मीदवारों को 1 मई, 2026 तक का मौका दिया गया है।
बिहार सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। ओबीसी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में तीन वर्ष की छूट और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।
BCECE Senior Resident Vacancy 2026: शैक्षणिक योग्यता
बिहार सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता विषय-विशेष में स्नातकोत्तर उपाधि होगी। पात्र उम्मीदवारों की कमी होने की स्थिति में ही न्यूनतम शैक्षणिक योग्यत डिप्लोमा होगी, जिसके लिए उन्हें भी विषय विशेष में स्नातकोत्तर डिग्री के समरूप 10 अंक दिया जाएगा। लेकिन मेरिट में उनका स्थान स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त अभ्यर्थियों से नीचे होगा। गैर चिकित्सा संकाय यथा बायोकेमिस्ट्री के लिए मेडिकल मास्टर ऑफ साइंस के साथ डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की डिग्री अनिवार्य है।
BCECE Senior Resident Vacancy 2026: काउंसलिंग शुल्क
काउंसलिंग शुल्क का भुगतान अनारक्षित / ईडब्ल्यूएस / ईबीसी / बीसी / एससी / एसटी / डीक्यू (पीडब्ल्यूडी) उम्मीदवारों के लिए मात्र 2250 रुपये है। भुगतान किया गया काउंसलिंग शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। यदि काउंसलिंग शुल्क के रूप में भुगतान की गई राशि आपके खाते से डेबिट हो जाती है, लेकिन शुल्क लेनदेन विफल हो जाता है, तो ऐसे मामले में आपको पूरे शुल्क का दोबारा भुगतान करना होगा। यदि आपका काउंसलिंग शुल्क निर्धारित तिथि तक बोर्ड के खाते में जमा नहीं होता है, तो आपका आवेदन पत्र अधूरा रहेगा और अस्वीकृत कर दिया जाएगा, जिसके कारण आप काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होंगे।
BCECE Senior Resident 2026: दस्तावेजों की सूची
दस्तावेज सत्यापन के समय निर्धारित तिथि पर सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ एक अतिरिक्त जेरॉक्स प्रति प्रस्तुत करनी होगी-
- प्रवेश पत्र/मूल मार्कशीट/मैट्रिक या समकक्ष प्रमाण पत्र।
- एमबीबीएस (प्रथम, द्वितीय और तृतीय भाग) की मार्कशीट।
- एमबीबीएस उत्तीर्ण प्रमाण पत्र।
- एमबीबीएस अटेम्पट प्रमाण पत्र।
- स्पेशियलटी विषय की मार्कशीट/ उत्तीर्ण प्रमाण पत्र।
- पीएचडी/डीएम/एमसीएच/एमएससी का प्रमाण पत्र।
- चिकित्सा पंजीकरण प्रमाण पत्र।
- ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र का डाउनलोड किया गया प्रिंट
- अनुभव प्रमाण पत्र, यदि कोई हो।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा