Trusted Source Image

UKMSSB ANM Recruitment 2026: उत्तराखंड एएनएम भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 21 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

Saurabh Pandey | April 16, 2026 | 01:52 PM IST | 1 min read

उत्तराखंड एएनएम भर्ती के लिए उम्मीदवार 21 अप्रैल से 4 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि फॉर्म भरने से पहले सभी विवरण और दस्तावेज तैयार रखें।

आवेदन फॉर्म जमा करने और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 4 मई 2026 है। (आधिकारिक वेबसाइट)
आवेदन फॉर्म जमा करने और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 4 मई 2026 है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड में ग्रुप सी के अन्तर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के रिक्त 335 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होगी, जबकि आवेदन फॉर्म जमा करने और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 4 मई 2026 है।

उत्तराखंड एएनएम भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र के विवरण में संशोधन या परिवर्तन करने के लिए 6 से 9 मई तक समय दिया जाएगा।

UKMSSB ANM Recruitment 2026: आयुसीमा

उत्तराखंड एएनए भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई, 2025 को न्यूनतम 18 वर्ष हो तथा 42 वर्ष से अधिक आयु प्राप्त न की हो। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

UKMSSB ANM Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
अनारक्षित (सामान्य)
300 रुपये
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई०डब्लू०एस०)
150 रुपये
उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (ओ०बी०सी०)
300 रुपये
उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति (एस०सी०)
150 रुपये
उत्तराखण्ड अनुसूचित जनजाति (एस०टी०)
150 रुपये

UKMSSB ANM Recruitment 2026: रिक्तियों का विवरण

श्रेणी
पदों की संख्या
सामान्य / अनारक्षित
237
अनुसूचित जाति (SC)
48
अनुसूचित जनजाति (ST)
05
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
19
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
26
कुल पद
335

Also read UPSSSC Platoon Commander Notification 2026: प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर नोटिफिकेशन 295 पदों के लिए जारी

UKMSSB ANM Recruitment 2026: जरूरी दस्तावेजों की सूची

1. हाई स्कूल प्रमाणपत्र

2. इंटरमीडिएट प्रमाणपत्र

3. सहायक नर्सिंग मिडवाइफरी के सभी वर्षों की मार्कशीट

4. सहायक नर्सिंग मिडवाइफरी उत्तीर्ण प्रमाणपत्र

5. उत्तराखंड नर्स एवं मिडवाइफरी परिषद पंजीकरण प्रमाणपत्र

6. श्रेणी प्रमाणपत्र- एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (यदि कोई हो)

7. उप-श्रेणी प्रमाणपत्र

8. उत्तराखंड का अधिवास/ गैर-स्थानांतरणीय नौकरी प्रमाणपत्र (यदि कोई हो)

9. एनसीसी/क्षेत्रीय सेना प्रमाणपत्र

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications