Trusted Source Image

RPSC AAE Admit Card 2026: आरपीएससी असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग एडमिट कार्ड जारी, 19 अप्रैल को परीक्षा

Saurabh Pandey | April 16, 2026 | 11:52 AM IST | 1 min read

परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को प्रत्येक परीक्षा सत्र में परीक्षा प्रारम्भ होने के 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को प्रत्येक परीक्षा सत्र में परीक्षा प्रारम्भ होने के 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को प्रत्येक परीक्षा सत्र में परीक्षा प्रारम्भ होने के 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर जाकर आवेदन संख्या और जन्म तिथि की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थी sso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन कर Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक का चयन कर भी संबंधित परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC AAE Exam 2026: परीक्षा तिथि

आयोग द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारी परीक्षा, 2025 (पशुपालन विभाग) एवं सहायक कृषि अभियंता परीक्षा, 2025 (कृषि विभाग) का आयोजन 19 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक एवं दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक जयपुर जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक परीक्षा के लिए ओएमआर आंसर शीट के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को प्रत्येक परीक्षा सत्र में परीक्षा प्रारम्भ होने के 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी परीक्षा के दिन प्रत्येक परीक्षा सत्र में परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश के लिए नियत समय से पहले परीक्षा केन्द्र पर आवश्यक रूप से उपस्थित हो जाएं, जिससे कि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूरा हो सके।

Also read UPPSC GIC Lecturer 2025 New Exam Date: यूपीपीएससी जीआईसी लेक्चरर परीक्षा अब जून में होगी, लेटेस्ट अपडेट जानें

RPSC AAE Exam 2026: परीक्षा पैटर्न

परीक्षा विवरण
जानकारी
प्रश्नपत्र का प्रकार
वस्तुनिष्ठ (Objective)
अधिकतम अंक
150
प्रश्नों का संख्या
150
परीक्षा की अवधि
2.5 घंटा
परीक्षा का माध्यम
अंग्रेजी
नेगेटिव मार्किंग
हां

RPSC AAE Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

श्रेणी
कुल पद
सामान्य (GEN)
101
अनुसूचित जाति (SC)
45
अनुसूचित जनजाति (ST)
34
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
59
अति पिछड़ा वर्ग (MBC)
14
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
28
कुल योग
281
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications